हापुड़

Hapur: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत से परिजनों में मचा हाहाकार

Highlights- हापुड़ जिले की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की घटना- परिजनों ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा

less than 1 minute read
Mar 12, 2020
,,

हापुड़. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अचपल गढ़ी में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के गले पर रस्सी के निशान भी मिले हैं। महिला के परिजनों ने पति व उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

दरअसल, यह घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की है। जहां मृतका रानी की शादी 13 वर्ष पहले पिलखुवा के अचपल गढ़ी निवासी से हुई थी। महिला के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में मांग के अनुसार पूरा दान-दहेज भी दिया था। परिजनों का आरोप है कि महिला के पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले महिला के पति ने 2 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने आरोपी को 2 लाख रुपये भी दिए थे।

परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद प्रेम प्रसंग के चलते आराेपी ने उनकी बेटी रानी को अपने परिजनों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया है। इस संबंध में चिकित्सक का कहना है कि शव जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
12 Mar 2020 02:30 pm
Also Read
View All