हरदोई

ससुर और देवर से नई-नवेली दुल्हन का हुआ था विवाद और फिर एक दिन… देखें वीडियो

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र का मामला...
2 min read
Dec 23, 2017
woman found dead

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला की मौत का संदिग्ध मामला सामने आ रहा है। जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल में महिला का शव देख सभी के होश उड़ गए। मामला अभी संदिग्ध जान पड़ रहा है। पुलिस मामले की तलाश में जुटी है। मामले में मृतका के परिजनों ने भी चुप्पी साध रखी है। लोगों का कहना है कि ससुराली जन दबंग किस्म के लोग हैं, जिनका विरोध खुद मृतका के मायके पक्ष वाले भी खुल कर नहीं कर पा रहे हैं और कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर इस घटना से पर्दा उठाया और बताया कि उक्त महिला का ससुर और देवर के साथ विवाद हुआ था, जिसको लेकर महिला थाने भी गयी थी और वहां से वापस जब घर लौटी तो उसके देवर ने ही उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

मृतका के देवर की ओर उठ रही उंगली
हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा गांव में एक वर्ष पूर्व लाली की शादी साजन से हुई थी। अभी तो उसके हाथों की मेंहदी भी न छूटी थी कि साल भर वैवाहिक जीवन के साथ उसके जीवन का अंत हो गया। आरोप है कि उसके देवर ने ही उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कोई भी परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस अधीक्षक का बयान
एसपी विपिन मिश्र ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की तरफ मिलने वाली तहरीर के आधार के साथ ही जांच के अन्य बिंदुओं को शामिल करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में देखें- मामले में क्या पुलिस अधीक्षक ने और क्या कहा...

Updated on:
23 Dec 2017 12:35 pm
Published on:
23 Dec 2017 12:31 pm
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता