
हाथरस। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे देश में भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं है। भाजपाइयों ने अपने अपने अंदाज में खुशी का इजहार किया, लेकिन हाथरस में भाजपाइयों ने तो खुशी का इजहार इस तरीके से किया कि अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। यहां भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रख ली और उस पर माला चढ़ाकर खुशी का इजहार किया। जैसे ही ये नजारा कैमरे में कैद हुआ तब भाजपाइयों को अपनी गलती का अहसास हुआ।
भाजपा सासंद की पत्नी ने भी इस कार्यक्रम में की शिरकत
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर मामला पहनाने की गलती कर दी। यह कारनामा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और सभासदों ने किया। यहां तक कि इस कर्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी स्वेता दिवाकर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। उन्होंने ही इस तस्वीर पर माला पहनाई थी। भाजपा सांसद के प्रतिनिधि मुकेश पौरुष भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- बजट के अभाव में अटका बदायूं मेडिकल कॉलेज का कार्य
भाजपाइयों ने साधी चुप्पी
इस कारनामे के बाद इस मामले में कुछ भी बोलने से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने चुप्पी साध ली है। यहां तक कि जिले के जिम्मेदार नेता भी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं, क्योंकि इस दौरान भाजपा सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी जो मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव नतीजे: EVM को लेकर शंकराचार्य का बड़ा बयान