21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hathras / बिजली दरों की बढ़ोतरी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, CM के नाम ज्ञापन

बिजली दरों की बढ़ोतरी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, CM के नाम ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Dec 2017, 6:52 PM IST

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अंजुम बी को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


विद्युत समस्या को दूर करने की मांग

एसडीएम को दिए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनिन ने कहा है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू और नलकूप के विद्युत बिलों में काफी वृद्धि की जा रही है। बढ़ी हुई बिजली बिल की दरों से ग्रामीण और किसान काफी आहत हैं। सरकार बिजली बिल बढ़ोतरी के अपने निर्णय को वापस ले। इसके अलावा किसान नीति के तहत सरकार द्वारा गठित एमएस स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर लागत का 50 प्रतिशत लाभ देकर फसल भाव निर्धारित किया जाए। जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से राहत दिलाई जाए।

किसानों को विद्युत आपूर्ति 18 घंटे बिना कटौती के दी जाए। जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- ताजनगरी के युवा व्यवसायी रवि सिंघल और शिशिर सिंह होंगे मायानगरी में सम्मानित

किसानों को सूखा राहत का दिया जाये मुआवजा

ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समय पूर्व चकबंदी के दौरान निर्धारित घूरे, होली, आदि के लिए छोड़ी गई जगह बढ़ी हुई आबादी के कारण आवासीय क्षेत्र के अंदर आ गई है, जहां आज भी ग्रामीण कूड़ा आदि डालते हैं, इससे गांव में काफी गंदगी पसरी रहती है। जिससे उठती दुर्गंध और निकलते विषैले कीटाणु और गैस के कारण कई लोग बीमार होकर काल के गाल में समा जाते हैं इसके लिए सरकार को गांव में भी सफाई अभियान चलाना चाहिए। साथ ही किसान यूनियन ने मांग की, सूखा राहत एवं एक लाख तक के कर्ज माफी की घोषणा के बाद किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है जिसे अतिशीध्र पहुंचाया जाए।