21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / गलन ने ठिठुराया, पारा @ 8 डिग्री सेल्सियस

गलन ने ठिठुराया, पारा @ 8 डिग्री सेल्सियस

सुबह उठने के बाद देर तक लोग धूप सेकते रहे। सर्दी में हो रही बढ़ोतरी को किसान फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 18 Dec 2017, 4:36 PM IST

शीतलहर

टोंक में शीतलहर के चलते दोपहर बाद भी ऊनी वस्त्र में निकले बाइक सवार।

टोंक. जिले में सर्द हवाएं चलने से गलन व सर्दी का असर एकाएक बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम 22 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। राहत पाने के लिए लोगों ने सुबह व शाम अलाव का सहारा लिया। सुबह उठने के बाद देर तक लोग धूप सेकते रहे।

सर्दी में हो रही बढ़ोतरी को किसान फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसानों का मानना है कि गेहूं व सरसों की फसल के लिए सर्दी का बढऩा आवश्यक है। इधर, गलन बढऩे से ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई।

बाजार में ऊनी कपड़ों की बिक्री
अलीगढ़ . कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में सर्दी के असर के चलते दिन में भी गलन बरकरार रहा है। इससे सर्दी के बचाव के लिए दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। रविवार को ठंडी हवा चलने व गलन के असर से जनजीवन काफी प्रभावित रहा।

सुबह देर तक लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर को तेज धूप निकलती रही। वहीं सर्द हवा चलने का सिलसिला बरकरार होने से वातावरण में ठंडक घुली रही। देर शाम को चाय की थडिय़ों पर लोगों की खासी भीड़ रही। लोग बाजार में गर्म कपड़ों की दुकान पर खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।

कपड़ा बैंक शुरू
टोडारायसिंह. नगरपालिका टोडारायसिंह व सेवा भारती की ओर से रविवार को कपड़ा बैंक की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने की। उन्होंने कहा कि कपड़ा बैंक में एकत्र कपड़ों से जरुरतमंदों को सुविधा मिलेगी।

दानदाताओं से एकत्र नए व पुराने गर्म कपड़ों को कच्ची बस्ती में जरुरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर शिवराज कुर्मी, राजेन्द्र जैन, राजेन्द्र विजयवर्गीय, सुनील भारत, हंसराज धाकड़ आदि मौजूद थे।

नगरफोर्ट. कस्बे के एक स्कूल में बच्चों को रसोई गैस के उपयोग को लेकर घरेलू सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया। राउप्रावि बाहर वालों का झौंपड़ा में बच्चों को घरेलू गैस कनेक्शन का रसोई में उपयोग को लेकर सेफ्टी प्रशिक्षण के अन्तर्गत गैस चूल्हे के उपयोग, नियमित देखरेख, वजन जांच करना आदि की जानकारी दी गई।