21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / गुजरात चुनाव के नतीजे देख जोगी ने कांग्रेस पर ली चुटकी, कहा हराने की ताकत सिर्फ हमारे पास

गुजरात चुनाव के नतीजे देख जोगी ने कांग्रेस पर ली चुटकी, कहा हराने की ताकत सिर्फ हमारे पास

राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का असर छत्तीसगढ़ में नजर ही नहीं आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 19 Dec 2017, 9:49 AM IST

patrika

भिलाई. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि भाजपा को हराने की ताकत अब कांग्रेस में नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा एक शक्तिशाली पार्टी की तरह उभरी है, लेकिन भाजपा को सीधे टक्कर देने की क्षमता क्षेत्रीय पार्टियों में हैं। बंगाल, ओडि़शा, बिहार, तमिलनाडु में भाजपा को क्षेत्रीय पार्टियों ने ही हराया है।

छत्तीसगढ़ में भी जोगी कांग्रेस एक बड़ी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी है। सेक्टर-6 सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का असर छत्तीसगढ़ में नजर ही नहीं आएगा।

हम करेंगे सीधा मुकाबला
कांग्रेस की हालत यह हो चुकी है कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य तक में अपनी पहचान खो चुकी है। भाजपा को चुनौती देने राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी को ही आगे आना होगा। इसलिए जोगी कांग्रेस ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

15 साल से सब परेशान
छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर युवा, शिक्षाकर्मी सब परेशान हैं। दिल्ली में बैठे भाजपा और कांग्रेस के आका नहीं चाहते कि शिक्षाकर्मियों का संविलियन हो। उनकी मंशा है कि शिक्षा विभाग पंचायतों के अधीन काम करें, यह बदलाव केवल राज्य सरकारी ही कर सकती है।

हमारे राज में शराबबंदी
जोगी ने कहा कि रमन सरकार विकास कार्य छोड़कर शराब बेचने का काम कर रही है, लेकिन उनके राज में मैदानी इलाकों में पूर्णत: शराबबंदी कर दी जाएगी। रही बात आदिवासी जिले की तो वहां भी शराब बिकेगी नहीं बल्कि आदिवासी अपनी निर्धारित सीमा में खुद शराब तैयार करेंगे।

उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा छत्तीसगढिय़ों ने शराब पीना बंद कर दिया तो वे जागरूक हो जाएंगे और अपना हक मांगेंगे। इसलिए सरकार अब खुद शराब बेचकर लोगों को शराब में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर शराब में अपनी आधी रोजी उड़ा रहा है और हमारी बहन बेटियां मुश्किल से अपनी गृहस्थी चला रही हैं।