
गुजरात और हिमाचल विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा ढोल नंगाड़ों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे।

आतिशबाजी के बाद सड़क फैला कचरा भी साफ किया गया।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

BJP की जीत का जश्न मनाने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में जुलूस भी निकाले गए।

ऐसे में पार्टी की टॉप लीडरशिप से लेकर कार्यकर्ताओं तक हर किसी में जोश भर गया है और चारों ओर जश्न का माहौल है

गुजरात में कुल 182 सीटें हैं और बहुतम का आंकड़ा 92 का है

यहां बीजेपी 100 सीटों से अधिक सीटों पर आगे है.

चुनाव परिणाम को देखते हुए दोनो ही राज्यों में केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी की सरकार बननी तय हो चुकी है।

दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

दो राज्यों में चुनावी जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है।

गुजरात में 1990 से लोकसभा और विधानसभा कोई भी चुनाव बीजेपी नहीं हारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस पार्टी अपनी हार स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में सरकार को बधाई देती है।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।