हाथरस

स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, पीएम मोदी ने दिल्ली में किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस का तीसरी बार अपने भाषण में जिक्र किया है ।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 8:45 AM IST
Self Employment Training Center

हाथरस। जिले के सासनी के गांव किशनगढ़ी में नानाजी देशमुख जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में केनरा बैंक के स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का ई-उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से रिमोर्ट द्वारा उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कहा कि ग्रामीणों को नौकरी और रोजगार ? के मौके देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है, नाना जी देशमुख का सपना हमको पूरा करना है । इस मौके पर मौजूद प्रशिक्षणार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कही गयी बातों का ताली बजाकर स्वागत किया।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक तीन बार हाथरस का नाम लिया भाषण में

हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने इस संस्थान के उद्धघाटन को प्रधानमंत्री द्वारा किये जाने पर ख़ुशी जाहिर की उनका कहना है कि एक या दो नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस को तीन बार अपने भाषण में शामिल किया है । जो गर्व की बात है, ये प्रशिक्षण संस्थान भी ग्रामीण क्षेत्रों में एक रोजगार देने का बड़ा काम करेगा। सांसद ने कहा कि यहां से निकलने के बाद प्रशिक्षार्थी खुद अपने पैरों पर खड़ा होकर दूसरों को अपने पैरों पर खड़े होने की शिक्षा देगा।


प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को बैंक से मिलता है लोन

सीजीएम कैनरा बैंक वीके शुक्ला का कहना है कि कैनरा बैंक ने देश भर में ऐसे संस्थान खोले हैं जिनसे युवाओं को रोजगार मिलता है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों युवाओं को करोबार करने लिए हम लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं।

Published on: