हाथरस

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र भी उतरवाए

परीक्षा केंद्रों पर नक़ल विहीन परीक्षा के लिए आये शासनादेश ने तमाम परेशानियां खड़ी कीं।

2 min read
Jun 18, 2018
up police examination 2018
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र भी उतरवाए

हाथरस। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई। जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता भी ली जा रही है। जिससे कि नक़ल विहीन परीक्षा कराई जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की काफी भीड़ रही। वहीं परीक्षा केंद्रों पर नक़ल विहीन परीक्षा के लिए आये शासनादेश ने तमाम परेशानियां खड़ी कीं।

अभ्यर्थियों से जूते, घड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी उतरवा दिए

यहां परीक्षा केंद्रों पर विवाहितों के गहने उतरवाए गये, यहां तक कि उनके मंगलसूत्र भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व उतरवा दिए गए। जिसके कारण कई केंद्रों पर नोकझोक भी हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आये लोगों का कहना था कि यहां की सरकार ने परीक्षा केंद्रों को पाकिस्तान बना दिया। जिस तरह पाकिस्तान में जाधव की मां और बहन के गहने और मंगलसूत्र उतरवाए थे उसी तरीके से यहां परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को लेकर काफी सख्ती देखने को मिली। अभ्यर्थियों से जूते, घड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि सामान उतरवा दिए।

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने लिया जायजा

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते पूरा शहर जाम के झाम से जूझता रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में यातायात व्यवस्था पूरे दिन चरमराई रही। अभी यह परीक्षा 19 जून को भी आयोजित होगी, जिसे लेकर प्रशासन ने अपनी तरफ से इंतजाम कर लिए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच क्र सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

Published on:
18 Jun 2018 07:45 pm