हाथरस

VIDEO यूपी में लाचार खाकी! दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वर्दी भी फाड़ी

दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास भी किया, कंधों पर लगे सितारे को भी नोच ले गये।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 8:10 PM IST
UP Police
VIDEO यूपी में लाचार खाकी! दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वर्दी भी फाड़ी

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाशों ने वर्दीधारी दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास भी किया। वहीं बेखौफ बदमाश दरोगा के तन पर खाकी वर्दी और कंधों पर लगे सितारे को भी नोच ले गये।

जुए की सूचना पर पहुंचा था दरोगा

मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र का है, जहां थाने में तैनात दरोगा सुबोध मान अपने हमराह सिपाही के साथ जुआ खेलने की सूचना पर जुआरियों को पकड़ने के लिए थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रानी का नगला पहुंचे, जैसे ही जुआरियों की धरपकड़ की तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद जुआरी पुलिस के ऊपर हमलावर हो गये और दरोगा की वर्दी फाड़ते हुये उसे दौड़ा -दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर भी छीनने का प्रयास किया किसी तरह दरोगा ने भाग कर अपनी जान बचाई और तत्काल पूरी घटना की सुचना थाने पर दी।

पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया और डॉक्टरी परीक्षण भी करा दिया। वहीं हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना को पुलिस के आलाधिकारी छिपाने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस अधिकारी इस घटना की जानकारी देने से बचते नजर आये। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन बदमाशों और अपराधियों से जनता की सुरक्षा का जिम्मा जिस पुलिस के कन्धों पर है वो खुद ही सुरक्षित नहीं है तो जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी कैसे उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Published on:
Also Read
View All