
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में लगी आग, टला बड़ा हादसा
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर जलकर खाक हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 110 पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर में लगी आग को देख कैंटर चालक ने कैंटर को साइड में लिया और कुछ ही देर मेंं देखते ही देखते कैंटर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना दमकल को दी गई, सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया गया है कि इस कैंटर में लेदर भरा हुआ था और नोएडा से आगरा की तरफ लेदर को ले जा रहा था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कारव गांव के रहने वाले सिद्धार्थ नाम के युवक ने बताया कि हमारा यहां पास में खेत है और यह गाड़ी नोएडा की तरफ से आ रही थी तो इस गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा और यह गाड़ी आकर यहां रुक गई। देखते ही देखते गाड़ी में पूरी तरह से आग लग गई सभी टायर फटने लगे टायरों की आवाज सुनकर और लोग इकट्ठा हो गए। हम ने पुलिस को सूचना दी, एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Published on:
25 May 2018 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
