हाथरस

World population day 2019 जनसंख्या वृद्धि रोकने में पुरुषों की भागीदारी जरूरी, देखें वीडियो

- विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों की जानकारी दी- बागला जिला अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता मेला में हुए कार्यक्रम-परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

2 min read
Jul 11, 2019
World population day 2019
World population day 2019 जनसंख्या वृद्धि रोकने में पुरुषों की भागीदारी जरूरी, देखें वीडियो

हाथरस। विश्व की बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों से जनसमुदाय को अवगत कराने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को विश्व जनसंख्या दिवस (World population day) पर विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बागला जिला अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता मेले का आयोजन हुआ। इसमें बाल-विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल लगाए गए। लोगों को योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

24 जुलाई तक चलेंगे कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा वर्ष 1989 में प्रथम बार विश्व जनसंख्या दिवस (World population day) मनाया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस (World population day) के साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ हो गया है, जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान समुदाय को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, पैरवी में जुटे सचिव

बार-बार गर्भधारण से समस्या
जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ आशीष शर्मा ने बताया कि कम समय में बार-बार गर्भधारण करना महिला के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है और मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण भी है। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जा रहा हैं, इसमें विवाह के उपरान्त दो वर्षों तक पहले बच्चे में विलम्ब, दूसरे बच्चे के जन्म में 3 वर्ष का अंतराल, प्रसव एवं गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के साधनों को अपनाना तथा परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- अचानक गौशाल पहुंचे इस यंग IAS अधिकारी को देख मची खलबली, दौड़े-दौड़े पहुंचे नगर निगम अधिकारी

ये रहे उपस्थित
इस दौरान डीपीओ धर्मेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी मुन्नी देवी, आयुष्मान भारत कार्यक्रम से डॉ. प्रभात, मोहित त्रिवेदी, लखिन्द्र कुमार, परिवार नियोजन परामर्शदाता चंद्रकान्ता शर्मा, विनीता सिंह, डिम्पल, लक्ष्मी सविता, व आईपीएएस से मौना सिंह, स्टाफ नर्स सुनीता कुमारी, सरला देवी आदि मौजूद थे।

Published on:
11 Jul 2019 07:52 pm