Thyroid Cancer Test Name and Cost : थायराइड कैंसर की जांच के बारे में डॉ. जयेश शर्मा, कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) ने बताया है। इसके बाद इसका इलाज करना आरंभ किया जाता है।
Thyroid Cancer Test Name : थायराइड कैंसर अधिकतर महिलाओं में होता है। खासकर, यह बीमारी 40-50 वर्ष की आयु के लोगों में सबसे आम है। डॉ. जयेश शर्मा, कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) ने इसको लेकर बताया है कि कैसे थायराइड कैंसर के लक्षण और जांच के आधार पर पकड़ा जा सकता है।
डॉ. शर्मा कहते हैं, अभी तक की उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि थायराइड कैंसर आमतौर पर एक धीमा बढ़ने वाला और माइल्ड कैंसर होता है। हां, लेकिन समय पर इसका सही इलाज न मिले, तो इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यह आगे चलकर आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए, इसे गंभीरता से लेना आवश्यक है।
इसके जांच को लेकर बताया, शुरूआती तौर पर लक्षणों को देखकर समझा जा सकता है। परंतु, सटीक जांच के लिए फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (FNA) की जाती है। इस जांच के बाद कैंसर के प्रकार का सटीक पता लगता है। इसके आधार पर इलाज आरंभ किया जाता है।
फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी जांच की कीमत 500 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक जा सकती है। हालांकि, कीमत अस्पताल व जांच घर पर भी निर्भर करता है। इस आधार पर ये कह सकते हैं कि ये बहुत महंगा नहीं है। सरकारी कैंसर अस्पताल या विभागों में ये मुफ्त में भी किया जाता है।
सर्जरी के अनुभव के आधार पर बताया, शुरुआती चरण में प्रभावित ग्लैंड को सर्जरी करके निकाला जाता है। जब टिशू पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, तब मरीजों को रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी दी जाती है। ये सबके लिए एक जैसा लागू नहीं होता है। हालांकि, मरीज की स्थिति के आधार पर इलाज का निर्णय लिया जाता है।
ये सामान्य लक्षण हैं जो थायराइड कैंसर के मरीजों में दिखते हैं। अगर आपको अचानक ही इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो एक बार विशेषज्ञ से सलाह लें। ये महिलाओं में अधिक होता है। इसके अलावा पुरुषों और बच्चों को भी हो सकता है। आपको कैंसर से बचाव के लिए लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी डॉक्टर की सलाह पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।