
Abdominal Adhesions Cause: खाने के बाद पेट भारी लगना, गैस बनना या कभी-कभार पेट में दर्द होना बहुत ही आम बात लगती है। अक्सर लोग इसे एसिडिटी, बदहजमी या खान-पान की गड़बड़ी मानकर घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। लेकिन अगर यह पेट दर्द और ब्लोटिंग (पेट फूलना) बार-बार हो रहा है और कम होने का नाम नहीं ले रहा, तो इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। राष्ट्रीय मधुमेह एवं पाचन एवं गुर्दा रोग संस्थान (National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases) के अनुसार, हमारी आंतों और पेट के अंदरूनी अंगों की यह खासियत होती है कि वे एक-दूसरे से चिपके बिना आसानी से फिसलते और काम करते हैं। लेकिन कई बार पेट के अंदर स्कार टिश्यू (निशान या चिपचिपा ऊतक) बन जाता है, जिससे अंग आपस में चिपकने लगते हैं। इस स्थिति को Abdominal Adhesions (पेट का आसंजन या आंतरिक चिपकन) कहा जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आंतों को पूरी तरह से बंद या ब्लॉक कर सकता है, जो एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी बन सकती है, आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, जैसे किसी घाव के ठीक होने के बाद त्वचा पर निशान या पपड़ी बन जाती है, ठीक वैसे ही पेट के अंदर किसी चोट, सूजन या सर्जरी के बाद आंतरिक निशानों का एक जाल बन जाता है। यह निशान किसी धागे या पट्टी की तरह होते हैं। जब ये निशान पेट के अंदर बनते हैं, तो ये आंतों को आपस में या पेट की अंदरूनी दीवार से चिपका देते हैं। इस चिपकन के कारण आंतें अपनी जगह से खिंच जाती हैं या मुड़ जाती हैं, जिससे भोजन और गैस का सामान्य बहाव रुकने लगता है।
Abdominal Adhesions बनने की सबसे बड़ी और मुख्य वजह पेट या पैल्विक क्षेत्र की कोई पुरानी सर्जरी होती है। अपेंडिक्स निकालना, सिजेरियन डिलीवरी (C-section), गॉलब्लाइडर या गर्भाशय (Hysterectomy) का ऑपरेशन करवाने के बाद शरीर जब अंदरूनी घावों को भरता है, तो वहां स्कार टिश्यू बनने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है। पेट या आंतों में किसी तरह की सूजन या गंभीर इन्फेक्शन होना। महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) के कारण भी यह चिपकन बन सकती है। अपेंडिसाइटिस, क्रोहन रोग (Crohn's disease) या पेट पर लगी कोई पुरानी चोट।
जब Adhesions आंत को पूरी तरह दबा देते हैं या उसमें गांठ बांध देते हैं, तो आंतों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। इसे Bowel Obstruction कहते हैं। यह एक बेहद खतरनाक स्थिति है क्योंकि पचा हुआ भोजन, पानी और गैस आंत से बाहर नहीं निकल पाते। आंत के उस हिस्से में खून का दौरा रुक सकता है, जिससे आंत का ऊतक मरने लगता है (Tissue death)। आंत फटने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पेट में बहुत फैला हुआ इन्फेक्शन फैल सकता है।
अगर आपको पेट दर्द के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो बिना एक मिनट गंवाए नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में पहुंचें;