
Babesiosis Prevention: अक्सर जब हमें बुखार आता है, ठंड लगती है या पूरे शरीर में टूटन और दर्द महसूस होता है, तो हम सोचते हैं कि मौसम बदलने की वजह से वायरल हो गया होगा और सोचते हैं कि दो दिन में ठीक हो जाएगा। लेकिन हर बार यह मामूली वायरल या फ्लू नहीं होता। अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था CDC (Centers for Disease Control and Prevention) के मुताबिक, ये लक्षण बेबीसियोसिस (Babesiosis) नाम की एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। अगर आपको नहीं पता कि यह बीमारी क्या है और यह कैसे फैलती है, तो आइए समझते हैं कि बेबीसियोसिस क्या है और आपको इससे कैसे बचना चाहिए।
बेबीसियोसिस एक ऐसी बीमारी है जो बहुत छोटे-छोटे कीड़ों से फैलती है। इन कीड़ों को टिक (Tick/चिचड़ी) कहा जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह बीमारी बेबीसिया (Babesia) नाम के एक सूक्ष्म परजीवी (Parasite) से होती है। जब कोई संक्रमित चिचड़ी (Tick) किसी इंसान को काट लेती है, तो यह परजीवी सीधे इंसान के खून में चला जाता है। शरीर में जाने के बाद यह परजीवी हमारी Red Blood Cells (लाल रक्त कोशिकाओं) को खत्म करने लगता है। यह समस्या अक्सर तब होती है जब कोई व्यक्ति झाड़ियों, जंगलों या घास वाली जगहों पर जाता है, जहां ये चिचड़ी (Ticks) पाई जाती हैं।
बेबीसियोसिस क्योंकि हमारे खून की लाल कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए अगर इसका सही समय पर इलाज न हो, तो यह शरीर में खून की कमी (एनेमिया - Anemia) पैदा कर देती है। इसके अलावा, नीचे दिए गए लोगों के लिए यह बीमारी काफी गंभीर हो सकती है:
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।