स्वास्थ्य

Gut Health Tips: रोज की ये 8 आदतें चुपचाप खराब कर रही हैं आपका गट, AIIMS के पूर्व डॉक्टर ने बताए ये शुरुआती संकेत

Poor Gut Health Symptoms: मोबाइल देखते हुए खाना, नाश्ता छोड़ना और हर समय स्नैकिंग जैसी आदतें आपकी Gut Health खराब कर सकती हैं। AIIMS के पूर्व डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी से जानिए शुरुआती संकेत।
2 min read
May 21, 2026
habits damaging gut health, poor gut health symptoms,
रोजमर्रा की आदतों से बिगड़ती Gut Health को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- chatgtp)

Gut Health Warning Signs: आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलना बहुत आम हो गई हैं। लोग दवाइयां तो ले लेते हैं, लेकिन अपनी रोजमर्रा की गलत आदतों पर ध्यान नहीं देते। एम्स (AIIMS) हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड में ट्रेनिंग ले चुके गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, हमारी कई छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे गट हेल्थ को खराब कर रही हैं।

डॉ. सेठी का कहना है कि ज्यादातर लोगों में इनमें से कम से कम 4 आदतें जरूर होती हैं, जो लंबे समय में पेट और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

  1. मोबाइल देखते हुए खाना खाना

आजकल लोग खाना खाते समय मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं। डॉ. सेठी के अनुसार, ऐसा करने से दिमाग को यह समझ नहीं आता कि पेट भर चुका है। इससे लोग जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जो पाचन पर बुरा असर डालता है।

  1. बिना प्लान के नाश्ता छोड़ना

कई लोग वजन घटाने के नाम पर नाश्ता छोड़ देते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, बिना सही प्लान के ऐसा करना शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ा सकता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इससे दिनभर थकान और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

  1. हर खाने के बाद मीठा खाना

अगर हर बार खाने के बाद मीठा खाने की आदत है, तो सावधान हो जाएं। ज्यादा शुगर पेट में खराब बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है।

  1. हल्के दर्द में पेनकिलर लेना

सिरदर्द या बदन दर्द होते ही कई लोग तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं। डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, इबुप्रोफेन (Ibuprofen) जैसी दवाइयां धीरे-धीरे आंतों की परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

  1. सिर्फ रात में ज्यादा पानी पीना

कुछ लोग दिनभर कम पानी पीते हैं और रात में एक साथ ज्यादा पानी पी लेते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि शरीर और आंतों को पूरे दिन पानी की जरूरत होती है। सिर्फ रात में पानी पीना पर्याप्त नहीं है।

  1. टॉयलेट जाने की इच्छा को रोकना

अगर बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा को रोका जाए, तो शरीर धीरे-धीरे सिग्नल देना कम कर देता है। इससे पुरानी कब्ज की समस्या हो सकती है।

  1. हर समय कुछ न कुछ खाते रहना

लगातार स्नैकिंग करने से पेट को आराम नहीं मिल पाता। डॉक्टर बताते हैं कि गट की एक सेल्फ क्लीनिंग प्रोसेस होती है, जो तभी काम करती है जब हम कुछ समय तक कुछ न खाएं।

  1. सोने से ठीक पहले खाना खाना

रात में सोते समय शरीर की तरह आंतों को भी आराम और रिपेयर की जरूरत होती है। लेकिन सोने से पहले खाना खाने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

शरीर दे सकता है ये शुरुआती संकेत

डॉ. सौरभ के अनुसार, अगर बार-बार गैस, कब्ज, पेट फूलना, एसिडिटी, थकान या भूख में बदलाव महसूस हो रहा है, तो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। समय रहते आदतों में सुधार करना जरूरी है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
21 May 2026 04:47 pm
Published on:
21 May 2026 04:47 pm