स्वास्थ्य

Benefits Of Quitting Smoking: NHS ने बताए सिगरेट छोड़ने के 5 बड़े फायदे, दूसरों की सेहत को भी पहुंचता है लाभ

Benefits Of Quitting Smoking: आपने कभी सोचा है कि अगर आप सिगरेट पीना छोड़ दें तो आपके शरीर में क्या बदलाव होंगे। आइए एनएचएस और सीडीसी से जानते हैं सिगरेट छोड़ने के 5 बड़े फायदे।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2026, 11:32 AM IST
benefits of quitting smoking ,what happens when you stop smoking ,smoking cessation timeline ,
सिगरेट छोड़ने से कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की बड़ी बीमारियों का खतरा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है- - प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Benefits Of Quitting Smoking Hindi: हम सब जानते हैं कि सिगरेट सेहत के लिए बुरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे ही आप सिगरेट छोड़ते हैं, आपका शरीर ठीक होने लगता है? यूके की सरकारी हेल्थ संस्था एनएचएस (NHS) कहती है कि सिगरेट छोड़ने से न सिर्फ आपकी उम्र बढ़ती है, बल्कि आपके परिवार को भी एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी मिलती है। आइए सीडीसी और एनएचएस से जानते हैं कि सिगरेट छोड़ने से हमारे शरीर को कौन-कौनसे फायदे होते हैं?

1. शरीर में दिखने वाले बदलाव

खाने का असली स्वाद मिलने लगेगा और चीजों की खुशबू अच्छे से समझ आने लगेगी। सांस फूलना बंद हो जाएगी और फेफड़े खुलकर सांस ले पाएंगे। आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिल और मांसपेशियों में खून का बहाव अच्छा होने से चलना-फिरना, दौड़ना या कोई भी शारीरिक काम करना बहुत आसान हो जाएगा। फेफड़े साफ होने से बार-बार होने वाली खांसी, घबराहट और सांस की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

2. खतरनाक बीमारियों से बचाव

सिगरेट छोड़ने से कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है;

  • 1 साल बाद हार्ट अटैक (दिल का दौरा) पड़ने का खतरा आधा हो जाता है।
  • 10 साल बाद फेफड़ों के कैंसर से मौत का खतरा भी आधा रह जाता है।
  • 15 साल बाद दिल का दौरा पड़ने का डर उतना ही कम हो जाता है, जितना किसी ऐसे इंसान का होता है जिसने कभी सिगरेट को हाथ भी न लगाया हो।

इसके अलावा आपको टाइप-2 डायबिटीज, हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस), आंखों की बीमारियां और भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) होने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

3. दिमागी सुकून और मानसिक सेहत

कई लोगों को लगता है कि सिगरेट पीने से तनाव, टेंशन या घबराहट कम होती है, लेकिन सच बिल्कुल इसका उल्टा है। सिगरेट छोड़ने के शुरुआती कुछ दिनों के बाद आपकी चिंता, डिप्रेशन और मानसिक तनाव बहुत कम हो जाता है। सिगरेट पीने वालों की तुलना में सिगरेट छोड़ने वाले लोग ज्यादा खुशमिजाज, शांत और पॉजिटिव रहते हैं।

4. परिवार और दोस्तों के लिए बड़ा तोहफा

जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे, तो अपने परिवार और बच्चों के साथ एक लंबी और खुशहाल जिंदगी बिता पाएंगे। जब बच्चे आपको सिगरेट से दूर देखेंगे, तो उनके भी भविष्य में सिगरेट पीने की आदत पड़ने का चांस बहुत कम हो जाएगा।

5. अपनों को पैसिव स्मोकिंग से बचाएं

जब आप सिगरेट छोड़ते हैं, तो अपने परिवार और दोस्तों को इसके खतरनाक धुएं से बचा लेते हैं। आपके सिगरेट का धुआं (जिसे पैसिव या सेकेंड हैंड स्मोकिंग कहते हैं) दूसरों के फेफड़ों के लिए बहुत खतरनाक होता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए। सिगरेट छोड़कर आप उन्हें इस अनचाहे खतरे से बचा लेते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Jun 2026, 11:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम

Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स