
Brachioradial Pruritus Symptoms: सोचिए कैसा हो अगर रात में आपकी कलाइयों से कोहनी के बीच खुजली शुरू हो जाती है। देखने में त्वचा बिल्कुल सामान्य है, न दाने, न लालिमा। फिर भी रात को नींद खुल जाती है, और खुजलाते-खुजलाते बांह पर खरोंच और काले धब्बे बन जाते हैं। वे कभी मॉइस्चराइजर बदलते हैं, कभी साबुन, पर बात नहीं बनती। ऐसे कई लोग हैं जो इसी उलझन में रहते हैं। इस परेशानी का एक चिकित्सकीय नाम है, ब्रैकियोरेडियल प्रुरिटस (Brachioradial Pruritus)। आइए समझते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है? इसके पीछे क्या-क्या कारण जिम्मेदार हैं?
डर्मनेट (DermNet) के अनुसार, यह नसों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें बांह के बाहरी हिस्से में खुजली, चुभन, जलन या झनझनाहट होती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार यह न कोई रैश है और न संक्रामक, यानी किसी से फैलता नहीं। नाम में ब्रैकियोरेडियलिस बांह की उस मांसपेशी का नाम है जो कोहनी मोड़ने में मदद करती है, और प्रुरिटस का मतलब खुजली है। यह एक स्थानीय न्यूरोपैथिक खुजली है, यानी वह खुजली जिसकी जड़ त्वचा की बजाय नसों में होती है। Journal of the American Academy of Dermatology (JAAD) में छपे एक छोटे अध्ययन (8 मरीजों की श्रृंखला) में यह भी देखा गया कि कुछ मामलों में यह खुजली बांह तक सीमित न रहकर पूरे शरीर में फैल सकती है। इसका मतलब यह है कि इसे बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज करना ठीक नहीं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, निम्न अंगों में इस प्रकार की खुजली ज्यादा देखने को मिलती हैं;
सच यह है कि इसका एक तय कारण अभी पक्का नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके पीछे एक से ज्यादा वजहें मिलकर काम कर सकती हैं। दो प्रमुख सिद्धांत हैं;
इसकी पहचान मुख्य रूप से डॉक्टर के सवालों और जांच से होती है। डॉक्टर आपके लक्षण, जीवनशैली और धूप में रहने की आदत पूछते हैं, और देखते हैं कि बांह पर कोई रैश तो नहीं। एक आसान संकेत आइस पैक टेस्ट है। प्रभावित जगह पर बर्फ की पैक रखने से खुजली तुरंत रुक जाए और हटाते ही लौट आए, तो इस बीमारी का शक मजबूत होता है। गर्दन की जांच (एक्स-रे या एमआरआई) तभी जरूरी होती है जब नसों से जुड़े और लक्षण हों, जैसे सुन्नपन या कमजोरी, या जब मौसम का कोई पैटर्न न दिखे। ज्यादातर मामलों में शुरुआती सलाह फैमिली डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिल जाती है। मामला उलझा हुआ हो तो न्यूरोलॉजिस्ट के पास भेजा जा सकता है।