स्वास्थ्य

सफेद चीजों को खाने से कैंसर होता है! आखिर डॉक्टर ने क्यों कही ये बात, इन 4 चीजों को लेकर दी चेतावनी

Cancer Prevention: आजकल हम लोग चीनी, मैदा, चावल और दूध को बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन कैंसर डॉक्टर ने एक बड़ी चेतावनी दी है कि ये चीजें शरीर में धीरे-धीरे कैंसर जैसी बीमारी का माहौल तैयार कर रही हैं। भविष्य में आपकी ये छोटी सी गलती ही आपके कैंसर होने का कारण बन सकती है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2026, 2:17 PM IST
Cancer Prevention
Cancer Prevention (Image- gemini)

Cancer Prevention: अक्सर हम सोचते हैं कि जो हम खा रहे हैं वो एकदम बढ़िया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखी कुछ सफेद चीजें असल में मीठा जहर साबित हो सकती हैं? कैंसर डॉक्टर तरंग कृष्णा ने एक बड़ी बात कही है कि अगर हम अपनी डाइट से इन चार सफेद चीजों को कम नहीं करते, तो कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं वे कौन सी 4 चीजें हैं जिनसे कैंसर होता है?

चीनी कैंसर सेल्स का मनपसंद खाना

डॉक्टर का कहना है कि कैंसर की जो कोशिकाएं (cells) होती हैं, उन्हें मीठा बहुत पसंद होता है। जैसे आग में घी डालने से आग भड़कती है, वैसे ही ज्यादा चीनी खाने से कैंसर सेल्स को बढ़ने की ताकत मिलती है। चीनी से शरीर में सूजन बढ़ती है और मोटापा आता है, जो आगे चलकर कैंसर की वजह बन सकता है।

मैदा पेट में चिपक जाता है

मैदा हम सबके घर में समोसे, कचोरी या बिस्किट के रूप में आता है। डॉक्टर इसे मरा हुआ खाना कहते हैं। मैदे में फाइबर बिल्कुल नहीं होता। यह हमारी आंतों में जाकर चिपक जाता है और पेट खराब करता है। जब पेट और आंतें साफ नहीं होतीं, तो वहां गन्दगी जमा होने लगती है जो बाद में आंतों का कैंसर (Colon Cancer) बना सकती है।

चावल से कैसे हो सकता है कैंसर

चावल तो हम रोज खाते हैं, फिर ये गलत कैसे? डॉक्टर के मुताबिक, आजकल जो सफेद चमचमाता चावल हम खाते हैं, उस पर से सारे पोषक तत्व हटा दिए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है और पेट बाहर निकलने लगता है। यही बढ़ा हुआ वजन और मोटापा कैंसर की जड़ है। इसकी जगह हाथ का कुटा चावल या ब्राउन राइस बेहतर है।

दूध से कैंसर कैसे संभव है?

दूध को हमेशा से ताकतवर माना गया है, लेकिन डॉक्टर कृष्णा का कहना है कि आजकल का दूध पहले जैसा नहीं रहा। गाय-भैंसों को ज्यादा दूध के लिए जो इंजेक्शन दिए जाते हैं, उनके हार्मोन दूध के जरिए हमारे शरीर में पहुंचते हैं। ये हार्मोन शरीर की कोशिकाओं में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं, जिससे कुछ खास तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

बचाव के लिए क्या करें?

  • मीठे की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल शुरू करें।
  • मैदे वाली चीजों की जगह आटे या मोटे अनाज (जैसे बाजरा, रागी) को अपनाएं।
  • अगर चावल खाते हैं, तो साथ में खूब सारी हरी सब्जियां खाएं और रोज पैदल चलें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Apr 2026, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All