26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरुषों के वीर्य वाले ‘अंग’ में होता है Prostate Cancer, पेशाब में दिखते हैं लक्षण, PM नेतन्याहू को भी यही कैंसर

Prostate Cancer Kya Hai : इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने कैंसर (Benjamin Ntanyahu Cancer) को लेकर शनिवार को खुद पुष्टि की। कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा से प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण के बारे में विस्तार से समझिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Apr 26, 2026

Prostate Cancer Symptoms in urine, Prostate Cancer Symptoms In sperm, Prostate Cancer Symptoms In Hindi,

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo - Gemini AI

Prostate Cancer Symptoms In Hindi : इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने कैंसर (Benjamin Ntanyahu Cancer) को लेकर खुद पुष्टि की है। बताया है कि कैसे करीब डेढ़ साल पहले प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई थी। ये कैंसर पुरुषों में होता है। पत्रिका के रवि कुमार गुप्ता के साथ बातचीत में कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा ने प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया है।

Prostate Cancer In Hindi | प्रोस्टेट कैंसर के बारे में डॉक्टर से जानिए

डॉ. शर्मा कहते हैं, प्रोस्टेट कैंसर मुख्य रूप से केवल पुरुषों को ही होता है। यह प्रोस्टेट ग्रंथि में विकसित होता है, जो केवल पुरुषों के प्रजनन तंत्र में पाई जाने वाली एक छोटी ग्रंथि है।

Prostate Cancer Age Link | 50-60 वर्ष के पुरुष सावधान

प्रोस्टेट कैंसर 50-60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक है। प्रोस्टेट ग्रंथि वीर्य (semen) के लिए तरल पदार्थ बनाने का काम करती है, और इसमें कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि से कैंसर होता है।

Prostate Cancer Ke Lakshan | प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या हैं?

वो कहते हैं कि शुरुआती चरणों में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते या बहुत हल्के होते हैं। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, निम्नलिखित संकेत सामने आ सकते हैं-

प्रोस्टेट कैंसर से मूत्र संबंधी समस्याएं

  • बार-बार पेशाब आना, विशेष रूप से रात के समय।
  • पेशाब शुरू करने या रोकने में कठिनाई महसूस होना।
  • पेशाब की धार का कमजोर या रुक-रुक कर आना।
  • मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का अहसास होना।
  • मूत्र या वीर्य में रक्त (खून) आना।

इन लक्षणों पर भी करें गौर-

  • पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों, पेल्विक क्षेत्र या जांघों में लगातार दर्द रहना।
  • स्तंभन दोष या नपुंसकता की समस्या।
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना और अत्यधिक थकान महसूस होना।

यूरोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें

जल्दी पता चलने पर प्रोस्टेट कैंसर का इलाज बहुत प्रभावी होता है और सर्वाइवल रेट 95% से अधिक हो सकता है। यदि इनमें से कोई भी लक्षण 2-3 हफ्तों तक बना रहे, तो तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी डॉक्टर, शोध और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।