
Skin Disease (Image- gemini)
Skin Disease: उमस के मौसम में दाद और खुजली होना एक आम बात है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब आप महंगी से महंगी दवा लगाते हैं, आराम भी मिल जाता है, पर दवा छोड़ते ही खुजली फिर से शुरू हो जाती है। कई लोग इसे केवल त्वचा की ऊपरी बीमारी मानते हैं, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि बार-बार होने वाला फंगल इन्फेक्शन इस बात का इशारा है कि आपके शरीर के अंदर कुछ ठीक नहीं है।
आइए, डॉक्टर निशि यादव (त्वचा रोग विशेषज्ञ) से जानते हैं कि यह खुजली क्यों होती है और यह कब खतरनाक बन जाती है।
ज्यादातर लोग दाद होने पर मेडिकल स्टोर से बिना पूछे ऐसी क्रीम खरीद लेते हैं जिनमें स्टेरॉयड होता है। ये क्रीम एक बार तो खुजली दबा देती हैं, लेकिन फंगस को खत्म नहीं करती। नतीजा यह होता है कि फंगस और भी ताकतवर होकर वापस लौटता है।
साधारण दिखने वाली खुजली तब गंभीर हो जाती है जब यह खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित करने लगे या त्वचा पर गहरे जख्म बना दे। अगर खुजली वाले हिस्से से पस आ रहा है या आपको बुखार महसूस हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
26 Apr 2026 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
