स्वास्थ्य

Hypertension: जानिए किशोरों में हाइपरटेंशन के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और आयुर्वेद के अनुसार क्या है इससे बचाव के उपाय

High Blood Pressure: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट के कारण हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से यूथ भी बेहद परेशान है, इस बीमारी ने कम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है, ऐसे में जानिए कि इस समस्या से यदि निजात पाना चाहते हैं तो कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।    
2 min read
• •
Updated: 18 May 2022, 4:24 PM IST
जानिए किशोरों में हाइपरटेंशन के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और आयुर्वेद के अनुसार क्या है इससे बचाव के उपाय
cause and Symptoms of High blood pressure and hypertension in teenager

High Blood Pressure: हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर ये बीमारी पहले बढ़ते उम्र के लोगों को अक्सर होती थी, लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इस बीमारी का शिकार बनना शुरू हो गए हैं। आज के समय 20 से 30 साल के उम्र के लोग भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। यदि अभी से युवा पीढ़ी इस गंभीर बीमारी की समस्या से उबर नहीं पाती है तो उन्हें हार्ट अटैक, स्ट्रोक के जैसी कई सारी समस्याएं होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में जानिए इन घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो इस समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

क्या होता है हाइपरटेंशन
हार्ट का काम होता है कि बॉडी के चारों और ब्लड पंप करना, धमनियों के द्वारा खून में फ्लो करने के दबाव की एक प्रचुर मात्रा कि जरूरत होती है, यदि ब्लड फ्लो का दबाव सामान्य से ज्यादा होता है तो ये रक्त वाहिकाओं पर ज्यादा दबाव डालता है, इसी को हाइपरटेंशन कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: त्वचा से जुड़ी समस्यायों को दूर करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक,जानिए कैसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल

यूथ में हाइपरटेंशन की बीमारी के मुख्य कारण कौन-कौन से हो सकते हैं
यूथ में हाइपरटेंशन बढ़ने के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे कि कोरोना काल में ज्यादा देर तक घर पर बैठे रहने के कारण और अधिक समय फोन या लैपटॉप में काम करने के कारण ये समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में फ़ास्ट फ़ूड, तेल-मसाले युक्त चीजों का सेवन अधिक करना, शराब या सिगरेट का सेवन अधिक करना, ज्यादा देर में नमक का सेवन करना, एक्सरसाइज ज्यादा करना, चाय या कॉफ़ी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, कम उम्र में ही जरूरत से ज्यादा तनाव लेना, ये सारे कारण हाइपरटेंशन के हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में इन 6 सब्जियों का करें रोजाना सेवन,रहेंगें हाइड्रेट और शरीर से जुड़ी समस्याएं भी हो जाएंगी दूर

यूथ में हाइपरटेंशन के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
यूथ में हाइपरटेंशन के कई सारे प्रमुख कारण हो सकते हैं जैसे कि सिर दर्द होते रहना, छाती में दर्द बने रहना, चक्कर आना, उल्टी आना, बॉडी में पेन होते रहना, ये सारे मुख्य कारण हो सकते हैं।

हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के इन घरेलू उपायों के बारे में
यूथ हाइपरटेंशन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा अच्छा तरीका हो सकता है कि रोजाना एक्सरसाइज करना और डाइट के ऊपर अधिक ध्यान देना। हाइपरटेंशन के मरीजों को
डाइट के ऊपर भी ध्यान देने कि जरूरत होती है जैसे कि साबुत अनाज, नट्स, फल, सब्जियों का सेवन।

यह भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद सिर्फ इतना पानी पीना ही होता है सही, जानें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 May 2022, 4:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें