स्वास्थ्य

मेयो क्लिनिक ने बताया शराब ही नहीं, ये कारण भी बढ़ा सकते हैं Liver Cirrhosis का जोखिम, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के उपाय

Liver Cirrhosis Cause: शराब नहीं पीते, फिर भी लिवर सिरोसिस हो सकता है, मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए वे कौन-सी आदतें और बीमारियां हैं जो बिना शराब के भी आपके लिवर को पूरी तरह खराब कर सकती हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
Causes of liver cirrhosis other than alcohol,Non alcoholic causes of liver cirrhosis,Can fatty liver cause cirrhosis,
शराब नहीं पीते, फिर भी लिवर सिरोसिस हो सकता है- प्रतीकत्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Liver Cirrhosis Symptoms: जब भी लिवर सिरोसिस (लिवर का खराब होना) का नाम आता है, तो हममें से ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह बीमारी सिर्फ उन्हीं को होती है जो दिन-रात शराब पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो लोग शराब को हाथ भी नहीं लगाते, उनका लिवर भी सिरोसिस का शिकार हो सकता है? मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, शराब के अलावा हमारी रोजमर्रा की कई आदतें और बीमारियां भी लिवर को धीरे-धीरे सड़ा सकती हैं। आइए समझते हैं कि लिवर सिरोसिस क्या है और शराब के अलावा इसके पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं।

लिवर सिरोसिस होता क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, लिवर सिरोसिस बीमारी का वो स्टेज है जहां लिवर के अंदर घाव (Scar tissue) बनने लगते हैं। जब लिवर किसी बीमारी, इन्फेक्शन या गलत खानपान की वजह से बार-बार बीमार पड़ता है, तो वह खुद को ठीक करने की कोशिश करता है। इस चक्कर में लिवर के अंदर सख्त धागे जैसे निशान या घाव बन जाते हैं। धीरे-धीरे जब ये घाव पूरे लिवर में फैल जाते हैं, तो लिवर काम करना बंद कर देता है और सख्त हो जाता है। इसी को लिवर सिरोसिस कहते हैं।

बिना शराब पीए भी लिवर क्यों खराब होता है?

  • फैटी लिवर (Non-alcoholic fatty liver disease)।
  • हेपेटाइटिस बी और सी (Hepatitis B & C)।
  • डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल।
  • खुद से कोई भी दवाइयां खाना।
  • पित्त की नली में रुकावट (Bile duct problems)।
  • ऑटोइम्यून बीमारियां

शुरुआत में शरीर क्या इशारा देता है?

  • हर वक्त बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • भूख एकदम गायब हो जाना और वजन घटने लगना।
  • उल्टी जैसा लगना या जी मिचलाना।
  • आंखों का रंग और त्वचा पीली पड़ने लगना (पीलिया होना)।
  • पेट में पानी भर जाना या सूजन आना।
  • पैरों और टखनों में सूजन आ जाना।
  • त्वचा पर बहुत ज्यादा खुजली होना।

अपने लिवर को कैसे बचाएं?

  • अगर वजन ज्यादा है, तो मीठा और तला-भुना कम करें और रोज थोड़ी वॉक जरूर करें।
  • हेपेटाइटिस का टीका लगवाएं।
  • बिना पूछे गोलियां न खाएं।
  • हरी सब्जियां, फल और भरपूर पानी पीएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
28 Jul 2026 02:41 pm
Published on:
28 Jul 2026 02:41 pm