Chikungunya Symptoms: चिकनगुनिया सिर्फ बुखार नहीं, बल्कि लंबे समय तक जोड़ों में दर्द और कमजोरी का कारण बन सकता है। जानिए इस वायरल बीमारी के लक्षण, इलाज और बचाव के आसान तरीके। Laapataa Ladies की डायरेक्टर की हालत ने बढ़ाई चिंता।
Chikungunya Symptoms: हाल ही में फिल्ममेकर Kiran Rao ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इन दिनों चिकनगुनिया से जूझ रही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें थर्मामीटर और किताबों का ढेर दिख रहा था, लेकिन उन्होंने बताया कि कमजोरी इतनी ज्यादा है कि किताब उठाना भी मुश्किल हो गया है। Laapataa Ladies की डायरेक्टर की यह हालत बताती है कि चिकनगुनिया सिर्फ बुखार नहीं, बल्कि शरीर को पूरी तरह तोड़ देने वाली बीमारी है।
चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल इंफेक्शन है। इसमें तेज बुखार तो कुछ दिनों में उतर जाता है, लेकिन असली परेशानी जोड़ों के दर्द और अकड़न की होती है। इस बीमारी का नाम ही बताता है कि मरीज का शरीर झुक जाता है, क्योंकि जोड़ों में इतना दर्द होता है कि चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। वायरस शरीर में जाकर जोड़ों के टिशू पर हमला करता है, जिससे सूजन, दर्द और जकड़न लंबे समय तक बनी रह सकती है। कई मामलों में यह दर्द महीनों तक रहता है और कुछ लोगों में तो यह रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसी समस्या की तरह भी दिख सकता है।
चिकनगुनिया होने पर शरीर की इम्युनिटी वायरस से लड़ने के लिए तेज प्रतिक्रिया देती है। इससे जोड़ों में सूजन बढ़ जाती है। यही वजह है कि हल्की चीज उठाना भी भारी लगता है।
मरीजों को अक्सर ये समस्याएं होती हैं:
भारत में बदलते मौसम और जगह-जगह जमा पानी के कारण चिकनगुनिया के मामले बढ़ रहे हैं। National Center for Vector-Borne Disease Control के अनुसार कई राज्यों में इसके केस तेजी से बढ़े हैं, खासकर Maharashtra और Karnataka में।
घर के आसपास पानी जमा न होने दें
पूरे कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
खिड़कियों पर जाली लगाएं
बीमार व्यक्ति को मच्छरदानी में रखें ताकि संक्रमण आगे न फैले
चिकनगुनिया का कोई खास इलाज या वैक्सीन नहीं है। इलाज सिर्फ लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है। ज्यादा पानी और तरल चीजें पिएं। बुखार के लिए डॉक्टर की सलाह से दवा लें। धीरे-धीरे हल्की एक्सरसाइज करें ताकि जोड़ों में जकड़न न बढ़े। अच्छी बात यह है कि एक बार संक्रमण हो जाए तो शरीर में लंबे समय तक इम्युनिटी बन जाती है।