स्वास्थ्य

Colorectal Cancer: वैज्ञानिकों ने शोध में पाया, बस इस विटामिन से कैंसर का खतरा 60 % तक कम

Colorectal Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर, जो दुनिया में आजकल काफी तेजी से फैल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी बीमारी है और कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण भी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2025, 10:30 AM IST
Vitamin D and colorectal cancer,prevent colorectal cancer,Vitamin D deficiency,
Scientific study on cancer prevention फोटो सोर्स – Freepik

Colorectal Cancer: आजकल कई ऐसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं जो हर एक उम्र में नजर आती हैं और लोग अक्सर छोटी-छोटी सहारा में हो रहे बदलाव को हल्के में ले लेते हैं। जैसे कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, खासकर कोलोरेक्टल कैंसर, जो दुनिया में आजकल काफी तेजी से फैल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी बीमारी है और कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण भी है। आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल और प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत इस कोलोरेक्टल कैंसर को बढ़ावा दे रही है। मगर अच्छी बात यह है कि एक रिसर्च में यह सामने आया है कि अगर शरीर में विटामिन D की कमी न हो तो कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 60% तक घट सकता है।

शरीर क्यों जरूरी है विटामिन D?

विटामिन D को ‘सनशाइन विटामिन’ कहा जाता है। धूप से मिलने वाला यह पोषक तत्व शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं में मदद करता है।

  • यह हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • आंतों की सेहत सुधारता है।
  • और सबसे खास, रिसर्च बताती है कि यह कैंसर कोशिकाओं के बेकाबू बढ़ने को रोक सकता है।

रिसर्च क्या कहती है?

अप्रैल 2025 में प्रकाशित एक विस्तृत अध्ययन में 10,000 से अधिक अध्ययनों को खंगाला गया। इनमें से चुने गए 50 अहम रिसर्च ने यह साफ किया कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन D की मात्रा कम थी, उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा कई गुना ज्यादा था।31 अध्ययनों की मेटा-एनालिसिस में पाया गया कि जिनके शरीर में विटामिन D का स्तर सबसे ज्यादा था (करीब 80 ng/mL), उनमें कैंसर का खतरा 25% कम था।वहीं, नर्सेज हेल्थ स्टडी में सामने आया कि जिन महिलाओं ने पर्याप्त मात्रा में विटामिन D लिया, उनमें कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क 58% तक कम था।

सप्लीमेंट लेना चाहिए या नहीं?

  • हर किसी को खुद से सप्लीमेंट लेना शुरू नहीं करना चाहिए।
  • सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाकर यह पता करना ज़रूरी है कि शरीर में विटामिन D का स्तर कितना है।
  • अगर कमी है, तो डॉक्टर से पूछकर सही मात्रा में सप्लीमेंट या फिर आहार से इसे पूरा किया जा सकता है।
  • विटामिन D के लिए धूप सबसे अच्छा स्त्रोत है, इसके अलावा दूध, दही, अंडे की जर्दी, मछली और फोर्टिफाइड फूड्स भी मददगार होते हैं।

किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

विटामिन D की कमी के अलावा कुछ और वजहें भी कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं, जैसे –

  • बढ़ती उम्र
  • शारीरिक निष्क्रियता (कम व्यायाम करना)
  • मोटापा
  • कम फाइबर और ज्यादा प्रोसेस्ड मीट वाला आहार

अगर इन फैक्टर्स पर ध्यान दिया जाए और विटामिन D का स्तर सही रखा जाए, तो कैंसर का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Aug 2025, 10:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस