Copper benefits : कॉपर हमारी त्वचा और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसे आप विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।
जिस प्रकार शरीर के लिए विभिन्न प्रोटीन और विटामिन जरूरी है। उसी प्रकार कॉपर यानी तांबा भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से अपने शरीर में कॉपर की पूर्ति कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं किन स्रोतों से आपको कॉपर मिलेगा।
कॉपर हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और यह दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप उन फूड का सेवन करें। जिनमें तांबे की मात्रा अच्छी होती है। कॉपर की कमी से अल्जाइमर की समस्या हो सकती है। इसलिए आप इन फूड्स का सेवन करें।
यह भी पढ़ें - हाथ पैर की झनझनाहट से पाना है निजात तो करें ये उपाय।
स्किन के लिए फायदेमंद -
तांबा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं, युवतियों और पुरुष के चेहरे पर काले धब्बे, झुर्रियां, घाव के निशान आदि हैं। उन्हें तांबा युक्त पदार्थ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में कॉलेजन का निर्माण करता है। जिससे इस प्रकार की समस्या खत्म होती है।
यह भी पढ़ें - सिर दर्द से निजात पाने के लिए अपनाया यह घरेलू उपाय।
इन चीजों से मिलेगा आपको कॉपर-
शरीर में कॉपर की पूर्ति करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के सीट्स और नट्स का सेवन करना होगा। इसके लिए आप काजू और बादाम का सेवन कर सकते हैं। आलू में भी कॉपर पर्याप्त मात्रा में होता है। शकरकंद में भी पाया जाता है।डार्क चॉकलेट में भी कॉपर होता है। जो शरीर को विभिन्न पोषक तत्व प्रदान कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। लेकिन डार्क चॉकलेट में कैलोरी अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। तांबे के बर्तन में रखें पानी से भी कॉपर की पूर्ति होती है।