स्वास्थ्य

Covid-19 Treatment: रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भूलकर भी न खाएं ये गोलियां, डॉक्टर से जरूर लें सलाह

Covid-19 Treatment: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सभी प्रकार की सावधानियां बरत रहा है। बिमारी से लड़ने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2021, 11:26 PM IST
Feature image

Covid-19 Treatment:कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सभी प्रकार की सावधानियां बरत रहा है। बिमारी से लड़ने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए लोग काढ़े के अलावा जिंक, विटामिन सी, डी काफी अधिक मात्रा में ले रहे हैं। अधिकतर डाक्टर्स भी मरीजों को विटामिन सी और जिंक की गोलियां लिख रहे है।

सिर्फ वायरस से मुकाबले के नाम पर महीनों विटामिन-सी की गोलियां खाने से किडनी में पथरी की समस्या उभर सकती है। वहीं, जिंक की अधिक खुराक से पेट, लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियां पनपने लगती हैं। आइए जानते हैं विटामिन्स की इन गोलियों को कितनी मात्रा में लेना सही है. साथ ही यह भी बताएंगे कि खाने से भी आप इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

विटामिन सी और जिंक एक सही मात्रा में लेना ही सही है. अन्यथा किसी भी चीज की अति दुखद ही होती है। सबसे पहले जानते हैं विटामिन C के बारे में. विटामिन सी का एक सामान्य स्तर 0.3 मिलीग्राम से 0.6 मिलीग्राम के मध्य होना चाहिए।

Vitamin-C Benefits
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ के मुताबिक 500 एमजी की टेबलेट ले सकते हैं। लेकिन सभी की बॉडी टाइप अलग-अलग होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही विटामिन की गोलियां लें। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को प्रतिदिन अपने भोजन में 90 मिलीग्राम से 2000 मिलीग्राम तक विटामिन सी लेना चाहिए। विटामिन सी, श्वेता रक्त कोशिकाओं के अलावा ‘फैगोसाइट’ नाम की प्रतिरोधक कोशिकाओं का विकास सुनिश्चित करता है। ये कोशिकाएं खून में मौजूद विषाणुओं को सोखकर संक्रामक रोगों से निजात दिलाती हैं। आंत के ऊपर सुरक्षा कवच बनाकर कीटाणुओं को बाहर निकलकर खून में घुलने से रोकती है।

सेवन घातक
02 हजार मिलीग्राम से अधिक दैनिक सेवन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, इनमें किडनी में पथरी, डायरिया, पाचन तंत्र संबंधी बीमारियां प्रमुख हैं।

Web Title: Covid-19 Treatment: use of vitamin-C and zinc tablets

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं