स्वास्थ्य

Dengue Symptoms: डेंगू से बचें! बुखार, आंखों को घुमाने पर दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय की ये जरूरी बातें

Dengue Symptoms and Prevention: स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि डेंगू से बचने का सबसे बड़ा मंत्र यही है, खुद भी अलर्ट रहें और अपने परिवार को भी सतर्क रखें।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2026, 12:11 PM IST
What is Dengue Fever,How Dengue Spreads,Dengue Virus Causes,
डेंगू से बचने का सबसे बड़ा मंत्र यही है, खुद भी अलर्ट रहें और अपने परिवार को भी सतर्क रखें।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Dengue Symptoms and Prevention Hindi: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने हाल ही में एक खास वीडियो जारी करके लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय का कहना है कि डेंगू से बचने का सबसे सही तरीका है, जागरूक रहना, सतर्क रहना और सही समय पर लक्षणों को पहचानना। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू के कौन से लक्षण और बचाव के उपाय बताए हैं और ये कैसे फैलता है?

क्या होता है डेंगू ?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, डेंगू कोई आम सर्दी-खांसी या मामूली बुखार नहीं है, बल्कि यह डेंगू वायरस (DENV) की वजह से होने वाली बीमारी है। यह वायरस चार अलग-अलग तरह का होता है, जिसका मतलब है कि एक इंसान को जिंदगी में चार बार डेंगू हो सकता है।

डेंगू का बुखार एक या दो हफ्ते में ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी यह बहुत खतरनाक रूप ले लेता है, जिसे सिवियर डेंगू (Severe Dengue) कहते हैं। इसमें शरीर के अंदर खून बहने (ब्लीडिंग) का खतरा बढ़ जाता है और प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगते हैं, जो जानलेवा भी हो सकता है।

यह बीमारी कैसे फैलती है?

डेंगू एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) नाम की मादा मच्छर के काटने से होता है। यह वही मच्छर है जिसकी टांगों पर सफेद-काली धारियां (चीते जैसी) होती हैं। काटने के लगभग 4 से 10 दिनों के अंदर उस इंसान में डेंगू के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह मच्छर ज्यादातर दिन के समय काटता है। ये मच्छर अक्सर पानी की टंकी, बर्तनों, टायर और कूलर आदि के खोलों में जमा हुए पानी में पनपता है।

डेंगू के मुख्य लक्षण (Symptoms)

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगर आपको या परिवार में किसी को नीचे दिए गए लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं;

  • तेज बुखार।
  • सिर दर्द।
  • पीठ और जोड़ों में दर्द।
  • आंख घुमाने पर दर्द होना।
  • शरीर पर लाल चकत्ते होना।
  • गंभीर मामलों में नाक और मसूड़ों से खून आना।

मच्छरों से बचाव के उपाय

डेंगू के मच्छरों (एडिज मच्छर) को पनपने से रोकना और खुद का बचाव करना ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। इसके लिए ये आसान उपाय अपनाएं;

  • पानी जमा न होने दें।
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
  • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • मच्छर भगाने वाले लिक्विड या क्रीम लगाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Jun 2026, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Vocal Cord Dysfunction: सांस लेते समय गला बंद होने जैसा महसूस होता है, AAAAI से जानिए इसके कारण और अस्थमा से कितना अलग

Preauricular Sinus: कुछ लोगों में कान के पास छोटा छेद क्यों होता है, जिससे कभी-कभी पस निकलता है, जानें इसके कारण

Bigg Boss 20: काजी या मनीष? पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए क्यों बदल जाता है सच देखने का नजरिया, मनोविज्ञान से समझिए फैंस की दीवानगी

Convergence Insufficiency: पढ़ते समय आंखों में थकान, अक्षर धुंधले होना किस कारण से होता है? हेल्थलाइन से जानें बचने के उपाय

Salivary Gland Stone: खाना खाते ही जबड़े के नीचे होने लगता है दर्द और सूजन, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है सलाइवरी स्टोन