
Dental Abscess Symptoms: क्या आपके दांत या मसूड़े में अचानक तेज दर्द होने लगा है? क्या दांत के आसपास सूजन आ गई है या मसूड़े पर फोड़े जैसा छोटा सा लाल-पीला दाना दिख रहा है, जिससे मवाद (पस) निकल रहा है? अक्सर लोग ऐसे दर्द को मामूली बात समझकर दर्द की गोली खा लेते हैं और डॉक्टर के पास जाने में आलस कर जाते हैं। लेकिन दांत में सूजन और पस आना डेंटल एब्सेस (Dental Abscess यानी दांत का फोड़ा) की वजह से हो सकता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, डेंटल एब्सेस मुंह में होने वाला एक इन्फेक्शन है। अगर समय पर इसका इलाज न कराया जाए, तो यह इन्फेक्शन जबड़े, चेहरे, गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों तक भी फैल सकता है। अच्छी बात यह है कि अगर आप समय रहते डेंटिस्ट के पास चले जाएं, तो यह समस्या आसानी से ठीक हो जाती है। चलिए समझते हैं कि दांत का फोड़ा क्या होता है, यह क्यों बनता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
एनएचएस (NHS) के मुताबिक, डेंटल एब्सेस दांत या मसूड़ों के अंदर मवाद (पस) से भरी एक थैली होती है, जो कीटाणुओं (बैक्टीरिया) के जमा होने से बनती है। जब दांतों में कीड़ा लग जाता है, दांत टूट जाता है या मसूड़ों में बीमारी होती है, तो मुंह के कीटाणु दांत के अंदरूनी हिस्से या जड़ों तक घुस जाते हैं। हमारा शरीर इन कीटाणुओं से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को भेजता है। इस लड़ाई में कीटाणु और मरी हुई कोशिकाएं मिलकर मवाद बना देती हैं। मवाद जमा होने से दांत के अंदर दबाव बनता है, जिससे बहुत तेज दर्द और सूजन आ जाती है। यह आमतौर पर तीन तरह का होता है;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, दांत के फोड़े के लक्षण साफ दिखाई देते हैं और इन्हें पहचानना बहुत आसान है;
अगर आपको दांत में सूजन, पस या लगातार तेज दर्द के साथ आपको बुखार आ रहा हो, सांस लेने या खाना निगलने में दिक्कत हो रही हो, या आंख व चेहरे पर बहुत ज्यादा सूजन आ गई हो, तो बिना देर किए सीधे डेंटिस्ट के पास जाएं। दांत का फोड़ा अपने आप कभी ठीक नहीं होता।