स्वास्थ्य

डेंगू से लेकर आंख की सर्जरी तक: अब सांस लेने में तकलीफ, जानें कैसी है Dharmendra की तबीयत?

Dharmendra Deol Health Update: 89 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए डेंगू से लेकर आंख की सर्जरी तक उनका पूरा हेल्थ ट्रैक और अभी कैसी है उनकी तबीयत।

2 min read
Nov 10, 2025
Dharmendra Deol Health Update (Image: Dharmendra/Instagram)

Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र देओल एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 89 साल की उम्र में भी जिनकी मुस्कान और ऊर्जा लोगों को हैरान कर देती है वे इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद परिवार ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Health Insurance Saves Lives : क्या स्वास्थ्य बीमा सचमुच जीवन-मृत्यु का सवाल है? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा!

अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र देओल, लेकिन हालत स्थिर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र देओल को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी के कारण ICU में रखा गया था। हालांकि, बाद में अस्पताल स्टाफ ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें सिर्फ ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है।

परिवार की तरफ से भी साफ किया गया कि वेंटिलेटर वाली खबरें गलत हैं। TOI ने परिवार के हवाले से लिखा है, ''धर्मेंद्र देओल वेंटिलेटर पर नहीं हैं। फैंस चिंता न करें, वे अब पहले से बेहतर हैं।''

कुछ महीने पहले हुई थी धर्मेंद्र देओल के आंख की सर्जरी

यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र देओल को हेल्थ इश्यू का सामना करना पड़ा हो। कुछ महीने पहले अप्रैल 2025 में उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया लिखा था, ''अभी भी बहुत दम है… थोड़ा दर्द है मगर हिम्मत नहीं टूटी है।''

उनकी इस बात से साफ झलकता है कि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, जज्बा अभी भी वैसा ही है जैसा शोले के वीरू में था।

डेंगू से लेकर चोट तक धर्मेंद्र देओल का सफर

इससे पहले 2019 में धर्मेंद्र को डेंगू हो गया था। तब भी वे कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद एक शादी समारोह में डांस करते समय उनकी पीठ और पैर में चोट लगी थी। उम्र के कारण रिकवरी में समय लगा लेकिन उन्होंने हर बार खुद को फिट रखने की कोशिश जारी रखी।

वह सोशल मीडिया पर अपने फिजियोथेरेपी और योग करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। एक वीडियो में उन्होंने कहा था, ''मैं मेहनत कर रहा हूं ताकि फिट और फाइन रह सकूं।''

धर्मेंद्र देओल के लिए दुआ कर रहें फैंस, परिवार ने दी राहतभरी खबर

धर्मेंद्र की हालत में सुधार की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली है। X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर लोग लिख रहे हैं, ''धरम पाजी आप जल्दी ठीक हो जाइए, सिनेमा को आपकी मुस्कान की जरूरत है।''

उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अस्पताल पहुंचीं हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि वो लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रही हैं और परिवार उनके साथ है।

अब कैसी है धर्मेंद्र देओल की तबीयत?

तजा जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र देओल की तबीयत अब स्थिर और नियंत्रण में है। डॉक्टरों ने कहा है कि उम्र को देखते हुए उन्हें कुछ दिनों और निगरानी में रखा जाएगा। कोई गंभीर खतरा नहीं है।

ये भी पढ़ें

Banana and Black Pepper Benefits: सुबह खाली पेट केला और काली मिर्च खाने के हैं चौंकाने वाले फायदे, मजबूत होगा इम्यून सिस्टम

Also Read
View All

अगली खबर