स्वास्थ्य

Diabetes Surgery : खुशखबरी! वैज्ञानिकों ने खोज निकाला डायबिटीज को जड़ से मिटाने वाला इलाज!

Diabetes Surgery/Bariatric surgery : भारत में 100 मिलियन से भी अधिक डाटबिटीज टाइप 2 के मरीज हैं। ऐसे में बैरिएट्रिक सर्जरी डायबिटीज मरीजों को नया जीवन दे सकती है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2026, 3:40 PM IST
Diabetes Surgery, Diabetes Surgery in India, Diabetes Surgery good or bad, bariatric surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- Gemini AI

Diabetes Surgery : आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में करीब 100 मिलियन से अधिक डायबिटीज मरीज हैं। प्री-डायबिटीज की संख्या 136 मिलियन के आसपास है। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि भारत में डायबिटीज किसी महामारी की तरह फैल रहा है। ऐसे में बैरिएट्रिक सर्जरी भारतीय डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है। क्योंकि, डायबिटीज सर्जरी को लेकर हुए शोध में ये पता चला कि किसी भी दवाई से अधिक बेहतर है - बैरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery)।

बैरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery) पर शोध

"Annals of Internal Medicine" में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण स्टडी है। जिसमें पता चला कि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में बैरिएट्रिक सर्जरी, पारंपरिक दवाओं से बेहतर है।

गरीब डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान

स्वास्थ्य परिणामों में लगभग 60 प्रतिशत भूमिका गैर-चिकित्सीय कारकों (सामाजिक कारकों) की होती है। गरीबी, फूड सेफ्टी और रहने के अस्थिर ठिकाने जैसे कारक अक्सर डायबिटीज के बेहतरीन इलाज को भी बेअसर करने का काम करते हैं। ऐसे में ये सर्जरी बेहतर साबित हो सकती है।

12 वर्षों तक किया गया शोध

जोसलिन डायबिटीज सेंटर (Joslin Diabetes Center) के नेतृत्व में हुए इस दीर्घकालिक अध्ययन के अनुसार, यह 12 वर्षों तक चला और इसमें 262 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। यह अपनी तरह का सबसे बड़ा और सबसे लंबा विश्लेषण है।

शोध में पाया गया कि 'बैरिएट्रिक मेटाबॉलिक सर्जरी', वजन घटाने और ब्लड शुगर (Glycemic Control) को नियंत्रित करने में दवाइयों और लाइफस्टाइल में बदलाव की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी है।

"सर्जरी का लाभ लंबे समय तक बरकरार"

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की प्रोफेसर डॉ. मैरी एलिजाबेथ पैटी के मुताबिक, सर्जरी का लाभ लंबे समय तक बरकरार रहता है, चाहे मरीज की सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो।

पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. जॉन किरवान ने कहा, "यह परिणाम एक स्पष्ट संदेश देते हैं, मेटाबॉलिक सर्जरी बीमारी के रास्ते को बदल सकती है। यह साक्ष्य डॉक्टरों और मरीजों को आत्मविश्वास के साथ इलाज चुनने में मदद करेगा।"

बैरिएट्रिक सर्जरी केवल एक "कॉस्मेटिक" विकल्प नहीं

यह अध्ययन इस बात पर जोर देता है कि बैरिएट्रिक सर्जरी केवल एक "कॉस्मेटिक" विकल्प मतलब वजन घटाने के लिए नहीं है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज को जड़ से नियंत्रित करने का एक शक्तिशाली चिकित्सा विकल्प है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Feb 2026, 3:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं