स्वास्थ्य

Skin burn : जली हुई स्किन के दर्द और जलन से राहत पाने के लिए करें यह उपाय

Skin burn : कई बार घर में काम करते हुए अचानक हाथ जल जाता है। करंट लग जाता है, आदि कारणों से हमारी स्किन जल जाती है। जिसकी जलन से राहत पाने के लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकते हैं।

2 min read
Jul 14, 2021
Skin burn
Skin burn

किचन में काम करते समय या बिजली का काम करते वक्त अचानक हाथ जल जाता है। जिसके कारण त्वचा तो जलती ही है। लेकिन उसका दर्द और जलन भी परेशान कर देता है। ऐसे में जब तक जलन कम नहीं होती है। व्यक्ति को चैन नहीं मिलता है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह उपाय करें, इससे जलन में तुरंत राहत मिलेगी।

अक्सर हाथ पर गर्म चाय गिरना, प्रेशर कुकर की भाप लगना, गर्म तेल के छींटे लग जाना, बिजली उपकरण जैसे हीटर या इमर्शन रॉड के संपर्क में आना, आदि कारण से त्वचा जल जाती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान है। तो इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय करें। त्वचा जल जाने के कारण कई बार फफोले पड़ जाते हैं।छाले भी हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें ठीक करना बहुत जरूरी होता है।

बर्फ से करें सिकाई-

जली हुई त्वचा को राहत देने के लिए आप बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। ठंडे पानी से भी धो सकते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है और जलन को भी कम किया जा सकता है। बर्फ को सीधे ना लगाते हुए कपड़े में रखकर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

नारियल का तेल लगाएं -

ठंडे पानी से धोने के बाद जब स्किन सूख जाए तो आप इस पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए यह आपकी त्वचा को ठीक करने और जलन को दूर करने में मदद करेगा।

शहद का उपयोग करें -

जली हुई स्किन को ठीक करने और इंफेक्शन के खतरे से बचने के लिए आपको शहद का उपयोग करना चाहिए। शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी व एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो घाव को भी भरने में मदद करते हैं।

आलू का उपयोग करें -

स्किन जलने के बाद कई बार फफोले हो जाते हैं।अगर इस प्रकार की समस्या है। तो आप आलू का सहारा लें। इसके लिए आप आलू को बीच में से काट कर स्किन पर रब करें या फिर आलू का रस निकालकर जलन वाली त्वचा पर लगाएं। इससे फफोले पड़ने की समस्या से बचाव होगा। इसी के साथ आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको जलन और दर्द से राहत मिलेगी।

Updated on:
14 Jul 2021 09:45 pm
Published on:
14 Jul 2021 08:40 pm