29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mosambi juice : मौसंबी के जूस से बालों और सेहत को होते हैं यह फायदे

Mosambi juice : मौसंबी का जूस हमारी सेहत और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर को भरपूर पोषण देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Jul 2021, 4:14 PM IST

Mosambi juice

Mosambi juice

मौसंबी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस आदि होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए मौसम्बी और उसके जूस का सेवन करना हमारे लिए लाभदायक होगा। तो आइए जानते हैं Mosambi हमारे शरीर को किस प्रकार फायदा पहुंचाती है।

मौसंबी एक अम्लीय एसिडिक फल होता है। जो फलों के लिए बहुत लाभदायक है। यह फल आजकल सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है। गर्मी के मौसम में तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी से तुरंत राहत चाहिए तो घर में ही करें यह काम।

बालों के लिए मौसंबी के जूस का उपयोग-

मौसंबी का जूस बालों को क्लीन करता है और मुलायम भी बनाता है। इसलिए मौसंबी का जूस बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप पहले मौसंबी को छीलकर उसका रस निकाल लें। फिर थोड़ा पानी गर्म करके मौसम्बी के रस को मिलाकर बालों में अच्छे से लगाएं। फिर शैंपू करने के बाद आपको तुरंत ही असर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें - धूल मिट्टी की एलर्जी से परेशान हो गए हैं तो ऐसे करें अपना बचाव।

मौसंबी के जूस का रोजाना बालों पर इस्तेमाल करने से बाल मजबूत होते हैं। बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बाल टूटने की समस्या भी कम होती है।

यह भी पढ़ें - सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है घी, इस तरह करें उपयोग।

जिन लोगों के बाल छोटे हैं। उन्हें मौसंबी का जूस उपयोग करने से बालों की ग्रोथ में फायदा दिखेगा।

यह भी पढ़ें - कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें यह काम।

बालों को कलर करने से पहले आप हिना में मौसंबी का जूस मिलाकर लगाएंगे, तो भी बहुत फायदा होगा। क्योंकि मोसंबी में कॉपर होता है। जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

मोसंबी का का हेयर पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। या बालों की चमक बढ़ाने और उन्हें मुलायम रेशमी बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप मौसंबी के रस को दही या मलाई के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं और आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे काफी फायदा नजर आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।