स्वास्थ्य

Doctor Prescription: डॉक्टर की पर्ची में लिखे BD, TDS, SOS और HS का क्या मतलब होता है? जानिए दवा कब लेनी है

Doctor Prescription Codes: डॉक्टर की पर्ची पर लिखे BD, TDS, SOS या HS का क्या मतलब होता है? जानिए इन मेडिकल कोड्स का असली मतलब ताकि दवा खाने में कभी कोई गलती न हो।
2 min read
Jul 13, 2026
bd structure medical meaning,tds in medical prescription,sos medicine meaning
डॉक्टर की पर्ची पर लिखे इन शॉर्टकट शब्दों का असली मतलब क्या होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Doctor Prescription Codes Hindi: आपने देखा होगा की जब भी हम बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो हमें जब डॉक्टर दवाइयां लिखकर देता है, लेकिन उस पर्ची को ध्यान से देखें, तो दवाओं के आगे कुछ अजीब से शॉर्टकट कोड लिखे होते हैं, जैसे BD, TDS, SOS या HS।

फार्मासिस्ट तो इन्हें देखकर तुरंत समझ जाता है, लेकिन एक आम इंसान के लिए यह किसी गुप्त कोड जैसा लगता है। अगर आप भी हर बार इस उलझन में पड़ जाते हैं कि कौन सी दवा कब और कितनी बार खानी है, तो परेशान मत होइए। आइए वेरीवेल हेल्थ से समझते हैं कि डॉक्टर की पर्ची पर लिखे इन शॉर्टकट शब्दों का असली मतलब क्या होता है।

1. BD (बी.डी.) - दिन में दो बार

अगर डॉक्टर ने किसी दवा के आगे BD लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह दवा आपको दिन में दो बार लेनी है। आमतौर पर इसे सुबह नाश्ते या खाने के बाद और रात को खाने के बाद लिया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो हर 12 घंटे के अंतर पर यह दवा खानी होती है।

2. TDS (टी.डी.एस.) - दिन में तीन बार

किडनी केयर सेंटर के अनुसार, कुछ दवाओं के आगे TDS लिखा होता है। इसका सीधा सा मतलब है कि यह दवा आपको दिन में तीन बार खानी है। आप इसे सुबह के नाश्ते, दोपहर के लंच और रात के डिनर के साथ या उसके बाद ले सकते हैं। यानी हर 8 घंटे में एक बार।

3. SOS (एस.ओ.एस.) - जब जरूरत हो तब

यह बहुत जरूरी कोड है। कई बार डॉक्टर दर्द, उल्टी या बुखार की दवा के आगे SOS लिख देते हैं। इसका मतलब होता है कि यह दवा आपको रोज नियम से नहीं खानी है, बल्कि सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही लेनी है। उदाहरण के लिए, अगर आपको बहुत तेज दर्द हो रहा हो या अचानक बुखार आ जाए, तभी यह दवा लें, वरना न लें।

4. HS (एच.एस.) - रात को सोते समय

अगर किसी दवा के आगे HS लिखा है, तो समझ जाइए कि यह दवा रात को सोने से ठीक पहले खानी है। आमतौर पर नींद की दवाइयां, एलर्जी की दवाइयां (जिससे सुस्ती आती है) या पेट साफ करने वाले चूर्ण/टैबलेट के आगे डॉक्टर HS लिखते हैं ताकि आप इसे खाकर आराम से सो सकें।

6. OD (ओ.डी.) - दिन में सिर्फ एक बार

अगर डॉक्टर ने किसी दवा के आगे OD लिखा है, तो इसका मतलब है कि यह दवा आपको दिन में सिर्फ एक बार ही खानी है। आमतौर पर ऐसी दवाइयां (जैसे गैस का कैप्सूल या विटामिन की गोली) रोज सुबह खाली पेट या फिर डॉक्टर के बताए अनुसार दिन में किसी भी एक तय समय पर ली जाती हैं।

7. QID (क्यू.आई.डी.) - दिन में चार बार

कुछ दवाओं के आगे QID लिखा होता है। इसका सीधा सा मतलब है कि यह दवा आपको दिन में चार बार लेनी है। यानी हर 6 घंटे के अंतर पर आपको यह दवा खानी होती है। आमतौर पर कुछ खास एंटीबायोटिक या गंभीर इन्फेक्शन की दवाओं के लिए डॉक्टर इस कोड का इस्तेमाल करते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
13 Jul 2026 11:45 am