
हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम जब किसी बाहरी चीज के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, तो एलर्जी होती है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Allergy Test Hindi: मौसम बदलते ही क्या आपकी नाक बहने लगती है? या फिर कुछ खास खाने के बाद शरीर पर लाल चकत्ते (रैश) और खुजली होने लगती है? अक्सर हम इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या खुद ही कोई दवा खा लेते हैं। लेकिन यह किसी गंभीर एलर्जी का इशारा भी हो सकता है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम जब किसी बाहरी चीज (जैसे धूल, मिट्टी, परागकण या कोई खाने की चीज) के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, तो एलर्जी होती है। इस असली वजह का पता लगाने के लिए डॉक्टर एलर्जी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। आइए समझते हैं कि यह टेस्ट कब और क्यों जरूरी है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब कोई ऐसी चीज जो आम तौर पर नुकसानदेह नहीं होती (जैसे मूंगफली, दूध या घर की धूल), हमारे शरीर के संपर्क में आती है, तो कभी-कभी हमारा शरीर उसे एक दुश्मन मान लेता है। इससे लड़ने के लिए शरीर कुछ केमिकल रिलीज करता है, जिसकी वजह से छींक आना, आंख से पानी गिरना या त्वचा पर खुजली जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण बार-बार परेशान कर रहे हैं, तो डॉक्टर आपको एलर्जी टेस्ट कराने को कह सकते हैं;
एलर्जी से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि जिस चीज से आपको दिक्कत हो रही है, उससे दूरी बनाकर रखें। घर में साफ-सफाई रखें ताकि धूल-मिट्टी न जमे। अगर मौसम बदलने पर एलर्जी होती है, तो बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात बिना डॉक्टर की सलाह के खुद कोई भी एंटी-एलर्जी दवा लंबे समय तक न खाएं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
13 Jul 2026 11:00 am
