Weight loss tea :- सेब ऐसा फल है, जिसका उपयोग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसकी चाय बना कर पीएंगे, तो भी यह आपको फायदा करेगा। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी।
वैसे तो सेब फल आपने बहुत खाया होगा। लेकिन इसकी चाय नहीं पी होगी। सेब फल की चाय वजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। हम आपको Apple tea बनाने का तरीका भी बताएंगे। यह आपको किसी प्रकार से कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। और आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
सेब की चाय बनाने के लिए आप सेब के कुछ टुकड़े को पानी में डालकर उबालें और इसमें ब्लैक टी की पत्तियां डालें। इसी के साथ दालचीनी, लौंग भी मिला सकते हैं। जब यह अच्छे से उबल जाए। तो आप इसको गुनगुना होने पर छानकर पीएं।
पाचन तंत्र भी करेगी मजबूत-
सेब की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने में सबसे बेहतर होती है। क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर होता है। जो वजन कम करने के लिए बहुत मददगार होता है।
बैड कोलस्ट्रोल को करेगा कम-
सेब की चाय आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। सेब के गूदे और छिलके में मौजूद फाइबर ओर एंटीऑक्सीडेंट मेटाबोलिक संतुलन को सुधारता है। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता हैं। इससे फैट बर्न होने को बढ़ावा मिलता है।
शुगर कंट्रोल करने में मददगार-
सेब में फ्रुक्टोज की तरह प्राकृतिक शुगर के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो मेटाबॉलिक सिस्टम को सुधारना है। ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। यह ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी या कमी होना की समस्या को रोकता है। यह लोगों को कई बार खाने की समस्या को भी कम करता है।
कम कैलोरी वाला फल-
सेब मैं बहुत कम कैलोरी होती है। यह नेगेटिव कैलोरी वाला फल है। यानी प्रति 100 ग्राम सेब फल में 50 कैलोरी होती है। इसलिए आप इसको खाने की जगह चाय पीएं।