स्वास्थ्य

बार-बार मुंह सूखना हो सकता है Xerostomia का संकेत, मेयो क्लिनिक से जानें इसके कारण और लक्षण

Xerostomia Cause: क्या आपका मुंह बार-बार सूखता है, मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए जेरोस्टोमिया क्या होता है इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं? साथ ही इससे बचने के लिए कौनसे उपाय अपनाने चाहिए।
2 min read
Aug 02, 2026
dry mouth causes and symptoms,Xerostomia causes mayo clinic,why is my mouth constantly dry,
बार- बार आपका भी मुंह सूखता है तो ये जेरोस्टोमिया का संकेत हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Xerostomia Symptoms: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि पानी पीने के थोड़ी देर बाद ही मुंह फिर से सूखने लगता है? जीभ पर सूखापन महसूस होता है, खाना निगलने में दिक्कत होती है या होंठ फटने लगते हैं? अक्सर हम इसे धूप, गर्मी या पानी कम पीने की वजह मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या रोज-रोज होने लगे, तो सावधान हो जाइए। बार-बार मुंह सूखने की इस समस्या को 'जेरोस्टोमिया' (Xerostomia) या ड्राई माउथ (Dry Mouth) कहा जाता है। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) का कहना है कि यह केवल प्यास लगना नहीं है, बल्कि हमारे शरीर में लार (Saliva) बनने की प्रक्रिया में आ रही रुकावट का इशारा है। आइए जानते हैं कि यह समस्या क्यों होती है और इसके क्या लक्षण हैं।

क्या है यह जेरोस्टोमिया और लार क्यों जरूरी है?

हमारे मुंह में मौजूद थूक या लार (Saliva) केवल पानी नहीं है। यह मुंह को साफ रखने, खाने को पचाने और दांतों को सड़न से बचाने का काम करती है। जब हमारे मुंह की लार ग्रंथियां (Salivary Glands) किसी वजह से पर्याप्त लार नहीं बना पातीं, तो मुंह में सूखापन आने लगता है। इसी स्थिति को जेरोस्टोमिया कहते हैं। लार कम बनने से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे सांस में बदबू और दांतों की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

मुंह सूखने के मुख्य कारण क्या हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, मुंह सूखने की वजह सिर्फ पानी की कमी नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं;

  • बीपी, डिप्रेशन, एलर्जी, दर्द या नींद की दवाइयों का असर।
  • उम्र का बढ़ना।
  • तनाव और घबराहट।
  • मुंह खोलकर सोना।
  • सिगरेट और शराब।
  • शुगर (डायबिटीज), स्ट्रोक या रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी बीमारियां।

शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

  • मुंह और गले में सूखापन।
  • खाना चबाने और निगलने में दिक्कत।
  • जीभ का लाल और सूखा होना।
  • सांस से बदबू आना।
  • होंठ फटना और छाले होना।

जेरोस्टोमिया से बचने के उपाय?

  • थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
  • शुगर-फ्री चुइंगम या टॉफी।
  • नाक से सांस लें।
  • नशे से दूरी बनाएं।
  • ओरल हाइजीन का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
02 Aug 2026 09:00 am