
Ear Bleeding Cause: कान हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील और जरूरी अंगों में से एक हैं। अक्सर लोग कान में हल्की खुजली या मैल (earwax) होने पर बड, चाबी या कोई भी नुकीली चीज डालकर साफ करने लगते हैं। लेकिन कई बार कान से अचानक खून की कुछ बूंदें या खून मिला तरल पदार्थ निकलने लगता है। ऐसी स्थिति देखते ही मन में घबराहट होना स्वाभाविक है। कान से खून बहना (Ear Bleeding) कोई आम बात नहीं है। यह इस बात का साफ इशारा है कि कान के अंदरूनी हिस्से में कोई खराबी, चोट या इंफेक्शन हुआ है। कई बार यह साधारण वजह से होता है, तो कभी-कभी इसके पीछे कोई गंभीर डॉक्टरी समस्या भी छिपी हो सकती है। आइए समझते हैं कि कान से खून आने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं, इसके लक्षण क्या हैं और ऐसी स्थिति में आपको क्या कदम उठाने चाहिए।
राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (एनसीबीआई) के अनुसार, कान के तीन मुख्य हिस्से होते हैं बाहरी कान, मध्य कान और अंदरूनी कान। खून बहने की वजह इस बात पर निर्भर करती है कि कान के किस हिस्से में समस्या हुई है:
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कान से ब्लीडिंग अपने आप में एक लक्षण है, लेकिन इसके साथ ही मरीज को कई और परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं;
कान से खून आने की स्थिति को कभी भी घर पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको या आपके घर में किसी को यह समस्या हो रही है, तो बिना देर किए ईएनटी (ENT - कान, नाक, गला) विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। विशेष रूप से इन परिस्थितियों में तुरंत इमरजेंसी में जाएं;
जब तक आप डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते, तब तक कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि स्थिति और न बिगड़े: