स्वास्थ्य

Stamina Boosting Foods :- थकान हो रही है तो स्टेमिना बढ़ाने खाएं यह फूड्स

Stamina Boosting Foods :- आपको थोड़ा बहुत काम करने में बहुत थकान महसूस हो रही है। तो इसका मतलब है आप कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए आपको कुछ फूड्स का सेवन करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2021, 9:09 PM IST
Stamina Boosting Foods
Stamina Boosting Foods

आपको एक्सरसाइज करने, घर के किसी काम को करने, ऑफिस आने जाने, थोड़ा बहुत पैदल चलने, परिश्रम करने आदि में बहुत थकान हो रही है। तो आपको अपना Stamina बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि आप कमजोर होने लगे हैं। ऐसे में आपको कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है केला-

आपको अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। इसके लिए आप कोई भी परिश्रम करने से आधे घंटे पहले केला खाएं। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन आप वर्कआउट करेंगे तो फर्क नहीं पड़ेगा।

केल का सेवन करें-

केल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व होते हैं। इसलिए आप इसका रोजाना सेवन करें। यह पालक की तरह दिखता है। इसके सेवन से आपका स्टेमिना तेजी से बढऩे लगता है।

चिया सीड्स का सेवन करें-

चिया सीड्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं। जिससे डायबिटीज, हाई लिपिड, हाई बीपी, अवसाद, चिंता, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में से काफी हद तक निजात मिलती है। इसलिए स्टेमिना बढ़ाने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसका रोजाना वर्कआउट से पहले आप सेवन कर सकते हैं।

खूब पीएं नारियल पानी-

नारियल का पानी हमारे शरीर को बहुत एनर्जी देता है। इसे पीने से शरीर तुरंत हाईड्रेट हो जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। इस कारण आप इसका नियमित सेवन करेंगे, तो आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

क्विनोआ से बढ़ेगा स्टेमिना-

क्विनोआ में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एमीनो एसिड सहित कई पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इसका रोजाना नाश्ते में भी सेवन करते हैं। तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत