स्वास्थ्य

Home remedies for glowing skin :- बढ़ती उम्र में ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home remedies for glowing skin :- बढ़ती उम्र में भी त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपकी उम्र का भी पता नहीं चलेगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2021, 5:54 PM IST
Glowing skin
Glowing skin

एक उम्र के बाद हमारी Skin की चमक कम होने लगती है। लेकिन अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान रखेंगे। तो बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा निखरा हुआ नजर आएगा। अपनी त्वचा की ग्लोइंग बरकरार रखने के लिए आप कुछ प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर सकती हैं।

नींबू से आएगी चेहरे में चमक -

त्वचा को निखारने के लिए नींबू अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। इसके लिए आप ताजा नींबू के 2 बड़े चम्मच रस और एक चम्मच गुलाब जल लेकर मिलाएं। इसे आप स्टोर भी कर सकते हैं और समय-समय पर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाकर कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।

फलों का मास्क लगाएं-

वैसे तो आप फलों का सेवन करते ही होंगे। लेकिन कई बार आपको उन्हें खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में उन फलों को मिक्स करके ग्राइंड कर ले और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे से 1 घंटे तक लगा रहने दें। इससे आपकी त्वचा में नमी आएगी और आपका चेहरा ग्लो करेगा। आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी कम होंगे।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें -

यह तो सभी जानते हैं कि चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है। लेकिन इसका उपयोग भी सही ढंग से करें। आप दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन का पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। जब यह सूख जाए उसके बाद अपने चेहरे को धोएं। आपके चेहरे में अलग ही निखार आने लगेगा।

संतरे का रस चेहरे पर लगाएं -

अपने चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए आप संतरे का उपयोग करें। क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और यह ऐसा फल है। जो सेहत के साथ सूरत को भी फायदा पहुंचाता है। आप इसका सेवन तो करें, साथ ही आप इसका रस निकाल कर चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा। इसी के साथ आप इसके छिलकों को सुखाकर पीस लें और उसे पाउडर में गुलाब जल मिलाकर मास्क की तरह लगाएं। इससे भी आपके चेहरे में निखार आएगा। इस प्रकार आप उक्त उपाय करेंगे, तो बढ़ती उम्र में भी आपके चेहरे में ग्लो नजर आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी