स्वास्थ्य

Eyes Care Tips : लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल पर करते हैं बहुत काम, तो आंखों को स्वस्थ रखने अपनाएं यह तरीके

Eyes Care Tips: लगातार बहुत देर तक कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर काम करने से आपकी आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं।

2 min read
Sep 04, 2021
Eyes Care Tips

आंखें हमारे शरीर का बहुत नाजुक अंग है। जो लगातार स्क्रीन के संपर्क में आने से कमजोर हो जाती है। इसलिए अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम के तहत घर पर बैठकर कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर काम कर रहे हैं। तो यह आसान टिप्स अपनाएं। इससे आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी।

अधिकतर लोग कोरोना महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में दिन भर उनकी आंखें मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लगी रहती है। जिसका असर उनकी आंखों पर भी पड़ता है। कई बार आंखों से पानी आने लगता है। आंखों में थकान होती है। आंख जलन करने लगती है और आंखों से धुंधला भी दिखने लगता है। इसलिए आप जब भी समय मिले कुछ आसान टिप्स अपनाएं। जिससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

एक्सरसाइज जरूर करें -

आप दिनभर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करते हैं। तो आपको बीच-बीच में कुछ देर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। जिससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी। आप स्क्रीन पर लगातार आंखें गढ़ाकर नहीं रखें। बीच-बीच में दूर वाली चीजों को देकर इधर-उधर देखें। इससे आपकी आंखों की कुछ देर स्क्रीन से कनेक्टिविटी टूटेगी और आंखों को आराम महसूस होगा।

पौष्टिक आहार का सेवन करें-

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार और विटामिन की जरूरत होती है। अगर आप यह पर्याप्त मात्रा में लेंगे। तो आपको आंखों से संबंधित समस्या नहीं होगी। आंखों के लिए विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, जिंक , कॉपर, न्यूट्रिएंट्स आदि लेने जरूरी होते हैं। इससे आंखों की रोशनी भी कम नहीं होगी।

ठंडे पानी से आग धोए, स्मोकिंग नहीं करे-

जब दिन भर का काम निपटाने के बाद आप फ्री हो जाए। तो अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं। आंखों के आसपास ठंडे पानी से हल्की मसाज करें। चाहे तो आप कॉटन में या रुई में पानी डुबोकर कर सकते हैं। इस के अलावा आप स्मोकिंग नहीं करें। क्योंकि स्मोकिंग करने से भी रोशनी जाने का खतरा अधिक होता है। क्योंकि धुआ आंखों में भी जाता है।

यह जरूर करें-

कंप्यूटर और मोबाइल पर काम कर रहे हैं। तो आप हर 20 मिनट बाद करीब 20 फीट दूर स्थित किसी भी चीज को 20 सेकंड तक देखें। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी। आपको ड्राई आई की समस्या भी नहीं होगी।

Published on:
04 Sept 2021 12:36 pm
Also Read
View All