31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Protein Foods : शरीर में प्रोटीन की कमी के यह है लक्षण, इन खाद्य पदार्थों से करें पूर्ति

Protein Foods : शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर यह लक्षण स्वतः ही दिखने लगते हैं। अगर आप इन्हें समय से जानकर प्रोटीन की पूर्ति करें। तो निश्चित ही आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Sep 2021, 11:26 AM IST

हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी होने से हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। बाल उलझे, कमजोर और झड़ने लगते हैं। नाखून कमजोर हो जाते हैं। मसल्स कमजोर होते है और हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपके शरीर में भी यह समस्याएं हो रही है। तो आप प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।जिससे आपको इन समस्याओं से निजात मिलेगी।

दरअसल, शरीर में प्रोटीन की कमी होने से हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती है। हड्डी टूटने की संभावना बढ़ती है। इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। प्रोटीन की कमी होने पर लोगों को भूख ज्यादा लगने लगती है। मीठा खाना उन्हें अच्छा लगता है। अगर आपको भी उक्त लक्षण नजर आते हैं। तो इन खाद्य पदार्थों से प्रोटीन की पूर्ति करें।

यह भी पढ़ें - मूड अच्छा करने के लिए घर में तैयार करें कोकोनट रोज ड्रिंक.

डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें -

प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए आपको दूध दही पनीर मटर आदि चीजों का सेवन करना चाहिए।इससे आपको कैल्शियम और विटामिन भी मिलेंगे। प्रोटीन की पूर्ति होने से आपका शरीर से स्वस्थ नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें - कहीं दूसरों का टेंशन तो अपने सिर पर नहीं ले रहे आप, इस तरह करें बचाव.

अंडे का सेवन करें-

अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी है। वह अंडे का सेवन करें। इसमें कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है।

यह भी पढ़ें - जिम नहीं जा पाते हैं तो रोजाना घर पर करें यह एक्सरसाइज, मिलेंगे गजब के फायदे.

सोयाबीन का सेवन करें -

प्रोटीन की कमी होने पर आप सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सोया मिल्क, सोया बड़ी, सोया नटस, सोया टोफू आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें - पोषक तत्वों से भरपूर है यह हरी सब्जियां, जाने इनके अनगिनत फायदे.

अंकुरित अनाज खाएं-

प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए अंकुरित अनाज सबसे बेहतरीन सोर्स है । आप चाहे तो मूंग, काला चना को भी अंकुरित करके खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को बहुत जल्दी प्रोटीन मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल