31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coconut Rose Drink : मूड अच्छा करने के लिए घर में तैयार करें कोकोनट रोज ड्रिंक

Coconut Rose Drink : आपका मूड खराब है और आप उसे अच्छा करना चाहते हैं। तो घर में कोकोनट रोज ड्रिंक तैयार करके पीएं। यह आपका मूड बेहतर भी करेगा और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2021, 12:17 PM IST

Coconut Rose Drink

Coconut Rose Drink

वैसे तो आप सभी जानते हैं कि नारियल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग पूजा पाठ से लेकर खाने-पीने तक सभी में किया जाता है। अगर आप कोकोनट रोज ड्रिंक बनाएंगे। तो यह आपके मूड को भी बेहतर बनाएगा और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं किस तरह आप कोकोनट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।

कोकोनट रोज ड्रिंक बनाने के लिए आप दो कप कोकोनट वाटर यानी नारियल का पानी लें। डेढ़ चम्मच रोज सिरप, एक चौथाई कप टेंडर कोकोनट ओर एक दो बूंद केवड़ा ऐंसेस भी लें।

कोकोनट रोज ड्रिंक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नारियल लें। इसे ऊपर से काटकर इसका पानी निकाल लें। फिर आप नारियल को बीच में से काट कर उसका गूदा भी निकालें। अब आप नारियल का गूदा, नारियल का पानी, रोज सिरप और केवड़ा एंसेस सभी को मिलाकर ब्लेंड कर लें। क्योंकि रोज सिरप मीठा होता है। इसलिए आपको अलग से शक्कर नहीं मिलाना पड़ेगी। अब आपका कोकोनट रोज ड्रिंक तैयार हो गया है। आप इसे गिलास में डालकर सर्व कर सकते हैं।आपको लगे कि इसे और ठंडा करना है। तो आप फ्रिज में भी रख सकते हैं।

कोकोनट रोज ड्रिंक का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल का पानी तो वैसे ही सेहत के लिए फायदेमंद है। यह आप की प्यास बुझाएगा। आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा और रोज सिरप मिक्स होने के कारण इसका टेस्ट भी बहुत अच्छा होगा। जो आपके खराब मूड को भी अच्छा कर देगा। इसलिए आप कोकोनट रोज ड्रिंक का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। बल्कि फायदा ही होगा।क्योंकि इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। अगर आप अपने आपको थका हुआ या कमजोर महसूस करते हैं। तो उस दौरान भी इस ड्रिंक को तैयार करके पीए। इसका रोजाना सेवन करने से आपको कभी कमजोरी महसूस नहीं होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल