स्वास्थ्य

इस राज्य में लड़कियों को मिलेगी Free Cervical Cancer वैक्सीन! जिससे होती है 79,906 भारतीय महिलाओं की मौत

Free Cancer Vaccine : तमिलनाडु ने 14 साल तक की लड़कियों के लिए मुफ्त HPV वैक्सीन योजना शुरू की है। जानिए कैसे यह पहल सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करेगी और लड़कियों की सेहत को सुरक्षित बनाएगी।

2 min read
Oct 30, 2025
Free Cancer Vaccine (photo- gemini ai)

Free Cancer Vaccine : महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है। कई राज्यों में इसके बचाव के लिए लड़कियों को टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब तमिलनाडु सरकार ने लड़कियों के स्वास्थ्य में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 14 साल तक की सभी लड़कियों के लिए मुफ्त HPV (Human Papillomavirus) वैक्सीन देने का ऐलान किया है। इसका मकसद है सर्वाइकल कैंसर को रोकना और लड़कियों को स्वस्थ जीवन देना। यह पहल 2025 में शुरू हुई है और 38 करोड़ के बजट के साथ चल रही है। यह भारत का पहला ऐसा राज्य स्तरीय प्रोग्राम है, जिसमें सरकार अस्पतालों और कम्युनिटी आउटरीच के जरिए हर लड़की तक वैक्सीन पहुंचाएगी।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोग्राम धीर-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की लड़कियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जागरूकता कैंपेन और वैक्सीनेशन ड्राइव भी चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग सर्वाइकल कैंसर और HPV वैक्सीन के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकें। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 2030 तक सर्वाइकल कैंसर खत्म करने के लक्ष्य के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें

Cancer Vaccine : कैंसर मरीजों के लिए खुशखबरी! ये वैक्सीन इन 4 कैंसर को दे सकती है मात, रिसर्च में दावा

सरकारी समर्थन और स्वास्थ्य बजट

भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है और हर साल लगभग 77,000 महिलाओं की मौत इसी वजह से होती है। तमिलनाडु सरकार ने इसे रोकने के लिए पहल की है और साथ ही पूरे स्वास्थ्य बजट में भी बढ़ोतरी की है। कुल बजट अब 21,906 करोड़ है, जिसमें 110 करोड़ विशेष रूप से कैंसर की जल्दी पहचान के तरीकों के लिए रखे गए हैं।

HPV वैक्सीन क्यों जरूरी है

HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर रोकने में सबसे असरदार है। शोधों के अनुसार, 17 साल से पहले वैक्सीन लेने वाली लड़कियों में कैंसर का जोखिम लगभग 90% तक कम हो जाता है। यह वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है और HPV संक्रमण से बचाती है। इसके अलावा यह वुल्वा, वेजाइना, पीनिस, एनस और थ्रोट जैसे अन्य कैंसर और जनिटल वार्ट्स से भी सुरक्षा देती है। ध्यान रहे, यह वैक्सीन पहले से मौजूद HPV संक्रमण को ठीक नहीं कर सकती, लेकिन नए संक्रमण से बचा सकती है।

हर साल 79,906 महिलाओं की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और द यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ने एक डेटा जारी किया। जिसमें भारत में हर साल हजारों महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से होती है। सिर्फ 2023 में ही देश में लगभग 1,27,526 नई केस सामने आए और 79,906 महिलाओं की मौत इस बीमारी के कारण हुई। इसका मतलब है कि हर दिन कई महिलाएं इस जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन अब तमिलनाडु ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 14 साल तक की सभी लड़कियों को मुफ्त HPV (सर्वाइकल कैंसर) वैक्सीन दी जाएगी। इस पहल का मकसद है इस जानलेवा बीमारी से लड़कियों को बचाना और भविष्य में महिलाओं की जानें बचाना।

1.06 करोड़ महिलाओं की बचाई जा सकती है जान

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर भारत WHO के 90-70-90 लक्ष्य को 2030 तक हासिल कर लेता है। यानी 90% लड़कियों का वैक्सीनेशन, 70% महिलाओं की नियमित स्क्रीनिंग और 90% तक इलाज की पहुंच। तो 2062 तक सर्वाइकल कैंसर को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में खत्म किया जा सकता है। यदि यह योजना लागू होती है, तो 2120 तक लगभग 1.06 करोड़ महिलाओं की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए शुरुआती 10 सालों में 1 डोज वैक्सीन और जीवनभर दो बार स्क्रीनिंग की योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें

Super Vaccine for Cancer : कैंसर को जड़ से खत्म कर सकता है ये टीका, ‘सुपर वैक्सीन’ ने 88% तक ट्यूमर खत्म किया

Updated on:
30 Oct 2025 01:18 pm
Published on:
30 Oct 2025 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर