स्वास्थ्य

Frozen Shoulder: हाथ ऊपर उठाने में हो रही है परेशानी? मेयो क्लिनिक की रिसर्च से जानिए फ्रोजन शोल्डर के लक्षण और कारण

Frozen Shoulder Cause: कंधे में दर्द और जकड़न के कारण हाथ उठाना मुश्किल हो रहा है तो मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार फ्रोजन शोल्डर के मुख्य लक्षण और इसके बढ़ने के 3 बड़े चरण जानिए।
2 min read
Jul 01, 2026
Frozen shoulder symptoms,Mayo Clinic shoulder pain,Shoulder stiffness reasons,
हमारे कंधे में हड्डियों, लिगामेंट्स और टेंडन्स को जोड़ने के लिए एक कैप्सूल (एक तरह का मजबूत टिशू) होता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Frozen Shoulder Symptoms: क्या आपको अपनी शर्ट के बटन बंद करने, बालों में कंघी करने या अचानक हाथ ऊपर उठाने में तेज दर्द महसूस हो रहा है? अगर हां, तो इसे मामूली थकान या मोच समझकर नजरअंदाज न करें। यह फ्रोजन शोल्डर (Frozen Shoulder) की शुरुआत हो सकती है।

मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह कंधे से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे बढ़ती है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो कंधे की मूवमेंट पूरी तरह कम हो सकती है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी आखिर क्या है और क्यों होती है।

फ्रोजन शोल्डर क्या है?

हमारे कंधे में हड्डियों, लिगामेंट्स और टेंडन्स को जोड़ने के लिए एक कैप्सूल (एक तरह का मजबूत टिशू) होता है। फ्रोजन शोल्डर की स्थिति में इस कैप्सूल के आसपास की जगह सिकुड़ने लगती है और वह हिस्सा बेहद सख्त व मोटा हो जाता है। इसके कारण कंधे को हिलाना-डुलाना बेहद मुश्किल हो जाता है, मानो कंधा सच में फ्रीज (जम) गया हो।

फ्रोजन शोल्डर के मुख्य लक्षण

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, इसके लक्षण अचानक नहीं आते बल्कि तीन अलग-अलग स्टेज में महीनों के दौरान विकसित होते हैं;

1. स्टेज 1 (फ्रीजिंग स्टेज)- इसमें कंधे को किसी भी तरह हिलाने पर तेज दर्द होता है। धीरे-धीरे कंधे को घुमाने या ऊपर ले जाने की क्षमता कम होने लगती है। यह दौर 6 से 9 महीने तक रह सकता है।

2 स्टेज 2 (फ्रोजन स्टेज)- इस स्टेज में दर्द थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन कंधा पूरी तरह से अकड़ जाता है। हाथ को ऊपर उठाना या पीछे ले जाना लगभग नामुमकिन लगने लगता है। यह स्टेज 4 से 12 महीने तक खिंच सकती है।

3. स्टेज 3 (थॉइंग स्टेज)- यह रिकवरी का समय होता है। इसमें कंधे की जकड़न धीरे-धीरे कम होने लगती है और हाथ की मूवमेंट वापस सामान्य होने लगती है। इसमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक का समय लग सकता है।

क्यों होती है यह परेशानी?

  • लंबे समय तक कंधे का न हिलना।
  • डायबिटीज (मधुमेह)।
  • थायराइड (अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव), दिल की बीमारी और पार्किंसंस से पीड़ित लोगों में भी यह दिक्कत देखी जा सकती है।
  • 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती है, और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इसके मामले ज्यादा मिलते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
01 Jul 2026 11:13 am
Published on:
01 Jul 2026 11:13 am
Also Read
View All
Nasal Polyps: बार-बार नाक बंद और सिरदर्द को न समझें सामान्य, हार्वर्ड हेल्थ ने बताया अंदर बन सकती हैं अंगूर जैसी गांठें

Eye Disease Keratitis: आंख में कुछ चुभने जैसा महसूस हो और लगातार पानी आए तो, हो सकता है केराटाइटिस, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के उपाय

Cracking Knuckles: क्या उंगलियां चटकाने की आदत से बढ़ जाता है गठिया होने का खतरा? Cleveland Clinic और Mayo Clinic से जानें

Celiac Disease: खाना खाने के बाद पेट की परेशानी और लगातार थकान? मेयो क्लिनिक से जानें सीलिएक डिजीज के ये संकेत

Acanthosis Nigricans: गर्दन और बगल की त्वचा अचानक पड़ने लगी काली? हेल्थलाइन ने बताया सिर्फ गंदगी नहीं, एकेन्थोसिस निगरिकन्स का हो सकता है संकेत