30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Hairfall : ‘माइनस 1 रूल’ मानसून में झड़ते बालों को रोकने में कारगर, दिल्ली में महिलाओं पर हुए शोध का दावा

How to stop hair fall in monsoon : मानसून में बाल झड़ते हैं। अगर आप बारिश के सीजन में हेयरफॉल रोकने के लिए उपाय खोज रहे हैं तो माइनस 1 नियम को फॉलो करें।
2 min read
Google source verification
Monsoon Hairfall, Minus One Rule For Hairwash,

Monsoon Hair care | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI

Monsoon Hairfall Minus One Rule: बारिश के मौसम में बालों का झड़ना आम बात है। हेयर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस मौसम में उमस, पसीने, धूल-मिट्टी और तेल के कारण स्कैल्प पर एक चिपचिपी परत बन जाती है। इससे बाल झड़ने लगते हैं। दिल्ली में हेयर एक्सपर्ट्स ने 2020 में इसे लेकर एक शोध किया और 'माइनस 1 रूल' खोजा, जिससे महिलाओं को काफी फायदा हुआ।

मानसून के दौरान बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं

एशियन जर्नल ऑफ रिसर्च इन डर्मेटोलॉजिकल साइंस (Asian Journal of Research in Dermatological Science) में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, रिसर्च में शामिल 76 प्रतिशत महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि मानसून के दौरान उनके बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं। यह एक क्रॉस-सेक्शनल स्टडी (Cross-sectional study) थी, जो अगस्त 2020 से सितंबर 2020 के बीच नई दिल्ली के काया स्किन क्लिनिक में की गई।

इन महिलाओं के बालों पर किया गया शोध

इस रिसर्च में 25 ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया, जो हेयर फॉल की समस्या से जूझ रही थीं। साथ ही, इसमें उन महिलाओं को बाहर रखा गया जिन्हें कोई अन्य मेडिकल समस्या थी या जिन्होंने पिछले 3 महीनों में बालों का कोई सैलून ट्रीटमेंट लिया था।

"माइनस 1 रूल" (Minus 1 rule)

शोधकर्ताओं ने इस दौरान एक बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट पेश किया, जिसे "माइनस 1 रूल" (Minus 1 rule) का नाम दिया गया। इस नियम में '1' का अर्थ 24 घंटे था। इसका सीधा मतलब यह था कि जब आपको लगे कि आपके बाल गंदे हो गए हैं और उन्हें धोने की सख्त जरूरत है, तो उससे ठीक 24 घंटे पहले (यानी एक दिन पहले) ही आपको अपने बाल धो लेने चाहिए।

महिलाओं को इसी नियम के तहत 4 बार बाल धोने का शेड्यूल दिया गया। हर वॉश के बाद झड़े हुए बालों को इकट्ठा किया गया और 'हेयर शेडिंग विजुअल स्केल' (बालों की लंबाई के आधार पर झड़ने का पैमाना) के जरिए उनकी वैज्ञानिक जांच की गई।

VIDEO: बालों को झड़ने से रोकने के टिप्स

शोध के नतीजे

जब महिलाओं ने 'माइनस 1 रूल' का पालन किया, तो बेसलाइन (शुरुआत) और तीसरी बार बाल धोने के बीच, बाल झड़ने के स्कोर में भारी कमी दर्ज की गई। यह स्कोर 5.24 से गिरकर 4.32 हो गया, जो सांख्यिकीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण (Statistically significant) बदलाव था।

निष्कर्ष: मानसून में बालों को धोने की अधिक जरूरत

इस अध्ययन से यह स्पष्ट रूप से साबित होता है कि ज्यादातर महिलाओं को मानसून में हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। इस रिसर्च की सबसे बड़ी खोज यह है कि अगर आप मानसून में बालों को धोने की जरूरत महसूस होने से 24 घंटे पहले ही उन्हें धो लेते हैं, तो बालों का झड़ना काफी कम हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य