
Gangrene Symptoms: हमारे शरीर का कोई भी अंग तभी सही से काम करता है जब वहां तक खून अच्छी तरह पहुंचता रहे। लेकिन सोचिए, अगर किसी वजह से शरीर के किसी हिस्से (जैसे पैर की उंगलियों) तक खून पहुंचना ही बंद हो जाए तो क्या होगा? वह हिस्सा धीरे-धीरे काम करना बंद कर देगा, सुन्न हो जाएगा और वहां का मांस सड़ने या मरने लगेगा। इसी स्थिति को मेडिकल की भाषा में गैंग्रीन (Gangrene) कहते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक का कहना है कि अगर वक्त रहते इसके शुरुआती इशारों को पहचान लिया जाए, तो इंसान बिल्कुल ठीक हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जाए।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब हमारे शरीर के किसी हिस्से (जैसे हाथ, पैर या उंगलियों) तक खून का पहुंचना पूरी तरह बंद हो जाता है, या फिर वहां बहुत बुरा बैक्टीरियल इंफेक्शन (संक्रमण) फैल जाता है, तो उस हिस्से का मांस और टिश्यूज (ऊतक) सड़कर मरने लगते हैं। इसी स्थिति को डॉक्टरी भाषा में गैंग्रीन कहते हैं। यह समस्या ज्यादातर पैरों, हाथों या पैर की उंगलियों में देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी यह शरीर के अंदरूनी अंगों (जैसे पित्ताशय या पेट के अंगों) और मांसपेशियों में भी हो सकती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, वैसे तो यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।