29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Motion Sickness: सफर के दौरान उल्टियां किस कारण से होती हैं? सीडीसी और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के उपाय

Motion Sickness Cause: क्या बस या कार में बैठते ही आपका भी जी मिचलाने लगता है? CDC और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानें सफर में उल्टी आने की असली वजह और इससे बचने के उपाय, ताकि आपका सफर सुहाना रहे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 29, 2026

motion sickness causes and remedies,how to prevent vomiting during travel,motion sickness symptoms hindi,

सफर के दौरान उल्टियां किस कारण से होती हैं इसे मोशन सिकनेस (Motion Sickness) कहा जाता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Motion Sickness Symptoms: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि बस, कार या ट्रेन में बैठते ही सिर घूमने लगता है, जी मिचलाने लगता है और लगता है कि अभी उल्टी हो जाएगी? इस चक्कर में कई लोगों के सफर का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। हम इसे सफर की बीमारी कहते हैं और मेडिकल भाषा में इसे मोशन सिकनेस (Motion Sickness) कहा जाता है। CDC (सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) और क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि हमारे दिमाग का एक छोटा सा कन्फ्यूजन है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचें।

सफर के दौरान उल्टी और चक्कर आने की असली वजह

जब आप किसी चलती हुई गाड़ी या बस में बैठते हैं, तो आपके शरीर के अलग-अलग हिस्से दिमाग को अलग-अलग बातें बताते हैं। अगर आप गाड़ी के अंदर बैठे हैं, फोन चला रहे हैं या किताब पढ़ रहे हैं, तो आंखें दिमाग से कहती हैं कि हम तो आराम से एक जगह बैठे हैं, हिल नहीं रहे हैं। कान के अंदरूनी हिस्से (जो हमारे शरीर का बैलेंस बनाते हैं) गाड़ी के हिचकोलों को महसूस करते हैं और दिमाग को बताते हैं कि गाड़ी तो बहुत तेजी से चल रही है। जब आंखों का सिग्नल और कानों का सिग्नल आपस में नहीं मिलता, तो दिमाग घबरा जाता है। इसी उलझन की वजह से पेट खराब होने लगता है और उल्टी या चक्कर की नौबत आ जाती है।

घर से निकलने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

1. हल्का खाना खाएं- सफर पर निकलने से 1-2 घंटे पहले बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना न खाएं। हल्का टोस्ट, बिस्किट या दलिया जैसा सुपाच्य भोजन ही लें।

2. खाली पेट सफर न करें- कुछ लोग सोचते हैं कि पेट खाली रहेगा तो उल्टी नहीं होगी। यह सोच बिल्कुल गलत है! खाली पेट रहने से पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ती है, जिससे जी और ज्यादा मिचलाता है।

3. चाय-कॉफी से दूरी बनाएं- निकलने से ठीक पहले बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या शराब न पिएं।

मोशन सिकनेस (Motion Sickness) के लक्षण?

  • जी मिचलाना (Nausea)।
  • उल्टी आना या उल्टी जैसी इच्छा होना (Vomiting)।
  • चक्कर आना (Dizziness)।
  • ठंडा पसीना आना (Cold Sweats)।
  • त्वचा का पीला पड़ना (Pale Skin)।
  • ज्यादा थूक या लार बनना (Increased Salivation)।
  • सिरदर्द और भारीपन (Headache)।
  • थकावट और सुस्ती (Fatigue & Drowsiness)।
  • बेचैनी और घबराहट (Restlessness & Anxiety)।
  • तेज-तेज सांसें लेना (Hyperventilation)।

सफर के दौरान क्या करें?

  • कार या बस में हमेशा आगे वाली सीट लें। ट्रेन में जिस तरफ गाड़ी जा रही हो, उसी तरफ मुंह करके बैठें।
  • खिड़की से बाहर सड़क देखने के बजाय दूर आसमान या पेड़ों को देखें। इससे दिमाग शांत रहता है।
  • खिड़की थोड़ा खोल लें ताकि ताजी हवा मिलती रहे। AC वाली गाड़ी में हवा का रुख अपनी तरफ रखें।
  • सफर में अदरक की कैंडी, पुदीना या सौंफ चबाने से पेट शांत रहता है।

सफर के दौरान क्या न करें?

  • फोन न चलाएं और किताब न पढ़ें।
  • उल्टी दिशा में न बैठें।
  • तेज गंध से दूर रहें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।