
टिक के काटने के बाद शरीर पर बन सकता है गोल लाल दाग- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Lyme Disease Symptoms: क्या आपने कभी अपने शरीर पर कोई ऐसा लाल दाग देखा है जो बीच में से साफ दिखता है और चारों तरफ से लाल गोला जैसा लगता है? यह शूटिंग गेम के Target Board जैसा दिखाई देता है। अगर किसी छोटे से कीड़े या टिक (Tick) के काटने के बाद ऐसा दाग बने, तो इसे मामूली मानकर नजरअंदाज बिल्कुल न करें। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, यह लाइम डिजीज (Lyme Disease) नाम की बीमारी का मुख्य लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह लाइम डिजीज क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
टिक बहुत ही छोटे, मकड़ी जैसे दिखने वाले कीड़े (Chiggar / Flea की तरह) होते हैं। ये आमतौर पर घने जंगलों, ऊंची घास, पार्कों और झाड़ियों में पाए जाते हैं। जब ये इंसानों या जानवरों की चमड़ी पर काटते हैं, तो शरीर से चिपककर खून चूसने लगते हैं। सीडीसी के अनुसार, अगर किसी टिक के अंदर एक खास तरह का बैक्टीरिया मौजूद है, तो उसके काटने से वह बैक्टीरिया इंसान के खून में चला जाता है। इसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन को हम लाइम डिजीज कहते हैं।
NHS के मुताबिक, टिक के काटने के 1 से 4 हफ्ते (30 दिन) के अंदर शरीर में ये बदलाव दिखाई दे सकते हैं;
अगर लाइम डिजीज का पता शुरुआत में ही चल जाए, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक (Antibiotics) गोलियां देकर इसे कुछ ही दिनों में पूरी तरह ठीक कर देते हैं, लेकिन अगर इसे महीनों तक नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। बाद में जोड़ों में तेज दर्द और सूजन (Arthritis), चेहरे के एक हिस्से में लकवा (Facial Palsy), दिल की धड़कन का अनियंत्रित होना और याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
29 Jul 2026 08:18 am
Published on:
29 Jul 2026 08:18 am
