स्वास्थ्य

Giardiasis: आर्डियासिस क्या है? दूषित पानी से फैलने वाले इस संक्रमण के लक्षण सीडीसी से जानें

Giardiasis Cause: क्या दूषित पानी से खराब हुआ है पेट? सीडीसी और मेयो क्लिनिक से जानें जिआर्डियासिस (Giardiasis) इन्फेक्शन के मुख्य लक्षण, फैलने के कारण, बचाव के उपाय।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2026, 3:00 PM IST
Giardiasis symptoms,Giardia infection causes,Waterborne parasite infection,
बाहर का पानी पीने के बाद पेट खराब क्यों होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Giardiasis Symptoms: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी ट्रिप से लौटे हों, या अचानक बाहर का पानी पीने के बाद आपका पेट बुरी तरह खराब हो गया हो? पेट में मरोड़, बार-बार दस्त और अजीब सी बदबूदार गैस बनना, अक्सर हम इसे नॉर्मल फूड पॉइज़निंग या बदहजमी मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर यह परेशानी हफ्तों तक बनी रहे, तो यह साधारण पेट खराब नहीं बल्कि जिआर्डियासिस (Giardiasis) नाम का इन्फेक्शन हो सकता है। सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, जिआर्डियासिस दूषित पानी और भोजन से फैलने वाला एक बहुत ही आम पेट का इन्फेक्शन है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है, कैसे फैलती है और इससे खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाया जाए।

आखिर क्या है जिआर्डियासिस?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, जिआर्डियासिस हमारे पेट और आंतों का एक इन्फेक्शन है। यह किसी बैक्टीरिया या वायरस से नहीं, बल्कि जिआर्डिया लाम्बलिया (Giardia lamblia) नाम के एक बहुत ही बारीक परजीवी (Parasite) की वजह से होता है। यह परजीवी इतना छोटा होता है कि इसे नंगी आंखों से देखना नामुमकिन है। जब यह हमारे शरीर के अंदर चला जाता है, तो यह हमारी छोटी आंत की दीवारों पर चिपक जाता है। वहां रहकर यह शरीर द्वारा भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को सोखने की प्रक्रिया में रुकावट डालता है, जिससे पेट में तरह-तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

यह इन्फेक्शन कैसे फैलता है?

जिआर्डिया का परजीवी बहुत ही चालाक और जिद्दी होता है। यह अपने चारों तरफ एक सख्त खोल (Cyst) बना लेता है, जिससे यह शरीर के बाहर भी पानी या मिट्टी में महीनों तक जिंदा रह सकता है। यह बीमारी मुख्य रूप से इन तरीकों से फैलती है;

  • दूषित पानी पीने से।
  • दूषित खाना खाने से।
  • गंदे हाथों से।

जिआर्डियासिस के लक्षण क्या हैं?

इस परजीवी के शरीर में जाने के बाद अक्सर 1 से 3 हफ्तों के अंदर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसके मुख्य लक्षण कुछ इस तरह हैं;

  • बदबूदार पतले दस्त।
  • पेट में मरोड़ और गैस बनना।
  • जी मिचलाना और उल्टी होना।
  • सुस्ती और वजन घटना।

डॉक्टर से कब मिलें और इसका इलाज क्या है?

अगर आपको या आपके बच्चे को हफ्ते भर से ज्यादा समय से पतले दस्त हो रहे हैं, पेट में मरोड़ है या शरीर में पानी की कमी (Dehydration) महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर आमतौर पर स्टूल टेस्ट (मल की जांच) करके इस इन्फेक्शन की पुष्टि करते हैं। अच्छी बात यह है कि इसका इलाज बहुत आसान है। डॉक्टर आपको एंटी-पैरासिटिक (Anti-parasitic) दवाइयां (जैसे मेट्रोनिडाजोल या टिनिडाजोल) देते हैं, जिससे यह परजीवी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है।

जिआर्डियासिस से बचने के उपाय

CDC की मानें तो थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप इस इन्फेक्शन से पूरी तरह बच सकते हैं;

  • हमेशा साफ या उबला पानी पीएं।
  • हाथों की सफाई है जरूरी।
  • कच्ची चीज़ों को अच्छे से धोएं।
  • सैर-सपाटे में सावधानी।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: